विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2011

'गुजरात दंगों के वीडियो से भड़क उठा था हेडली'

लश्कर ने मुंबई हमले के सह आरोपी हेडली को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने को उकसाने के लिए उसे गुजरात दंगों का वीडियो दिखाया था।
वाशिंगटन: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई हमले के सह आरोपी डेविड हेडली को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने को उकसाने के लिए उसे गुजरात दंगों का वीडियो दिखाया था। यह घटना बताती है कि कैसे लश्कर ने इस घटना का उपयोग आतंकवादियों की भर्ती और उन्हें भारत के खिलाफ उकसाने के लिए किया। आतंकवादी अभियान के लिए लश्कर द्वारा प्रशिक्षित हेडली ने शिकागो की अदालत को पिछले महीने बताया था कि उनके बीच गुजरात दंगों के ऊपर प्राय: चर्चा होती रहती थी। जब सरकारी अभियोजक ने हेडली से पूछा कि क्या गुजरात दंगों ने उसे भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए प्रेरित किया तो उसने कहा था हां। हेडली ने कहा था यह एक नरसंहार था। उन्होंने लोगों को भागते हुए और घरों को जलते हुए दिखाया था। इसके अलावा साल 2002 से 2007 के बीच लश्कर के दफ्तर में गुजरात के कई मुस्लिमों ने सहायता की गुहार लगाई थी। हेडली ने अदालत को बताया था कि लश्कर ने उसे विश्व हिंदू परिषद् के एक कथित नेता बाबा बजरंगी के साक्षात्कार का एक वीडियो दिखाया था। छिपे हुए कैमरे से लिए गए इस साक्षात्कार में बाबा को यह दावा करते हुए दिखाया गया था कि उसने कई महिलाओं की हत्या की थी और घरों को जलाया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लश्कर, गुजरात, वीडियो, हेडली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com