विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

कांगो : लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन, 28 मरे

दो सप्ताह पहले उत्तरी प्रांत इतुरी में भूस्खलन की घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

कांगो : लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन, 28 मरे
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिन के समय एक खनन कंपनी में हुआ भूस्खलन
  • दो सप्ताह पहले भी हुई थी 200 लोगों की मौत
  • दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है
किन्शासा: कांगो के लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन से करीब 28 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने कहा कि भूस्खलन मंगलवार को दिन के समय एक खनन कंपनी में हुआ. मुयेज ने कहा कि मृतकों के सटीक आंकड़े के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि राहत-बचाव कार्य जारी हैं.

वहीं, दो सप्ताह पहले उत्तरी प्रांत इतुरी में भूस्खलन की घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए सोमवार से दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Landslide, Congo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com