विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

भारत के साथ नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा : चीन

तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है.

भारत के साथ नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा : चीन
भारत और चीन कई दौर की सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर की वार्ता कर चुके हैं.
बीजिंग:

Ladakh Standoff: चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने गुरुवार को कहा कि भारत और चीन (India-China) पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता (Commander Level Talk) के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है.

वैश्विक मोर्चे पर भारत के साथ गंभीर संघर्ष चीन के लिए अच्छा नहीं : वायुसेना प्रमुख

चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है. उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है.

तान ने कहा कि समान लक्ष्य की दिशा में भारत से भी चीन के साथ मिलकर काम करने, कोर कमांडर स्तर की बैठकों में बनी सहमति को क्रियान्वित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव को कम करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की उम्मीद है. मई में शुरू हुए गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन कई दौर की सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर की वार्ता कर चुके हैं.

अरुणाचल में एलएसी के निकट चीन ने बसाए गांव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladakh Standoff, Ladakh, India-China, Corps Commander Level Talk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com