विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2011

लाल सागर में जहाज में आग, 197 मरे

सूडान के तट पर लाल सागर में मंगलवार देर रात एक पानी जहाज में आग लग जाने के कारण उसमें सवार 197 लोगों की मौत हो गई।
खारटौम: सूडान के तट पर लाल सागर में मंगलवार देर रात एक पानी जहाज में आग लग जाने के कारण उसमें सवार 197 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि जहाज में सवार लोग अवैध तरीके से सऊदी अरब जा रहे थे। सूडान के मीडिया सेंटर के मुताबिक तीन लोगों को बचा लिया गया और सम्भावित बचे हुए लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।  इस जहाज पर क्यूबा का झंडा लगा था और माना जा रहा है कि यमन के चार नागरिक इस जहाज के मालिक हैं। इन चारों को हिरासत में लिया गया है। एक दूसरी घटना में इस क्षेत्र में एक और जहाज को पकड़ा गया। इसमें सोमालिया, एरीट्रिया, चाड और नाइजीरिया के 247 नागरिक सवार थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लाल सागर, जहाज दुर्घटना, 197 मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com