विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

तानाशाह किम जोंग तीसरी बार बना पिता, बेटा है या बेटी सस्पेंस बरकरार

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन का तीसरा बच्चा फरवरी 2017 में पैदा हुआ.

तानाशाह किम जोंग तीसरी बार बना पिता, बेटा है या बेटी सस्पेंस बरकरार
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन
  • दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा NIS का दावा
  • किम जोंग की पत्नी के 2016 में गर्भवती होने की खबरें थीं
  • री ने 2010 में पहले और 2013 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था
सियोल: दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध की धमकी देने वाले किम जोंग उन एक बार फिर से पिता बने हैं. उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन का तीसरा बच्चा फरवरी 2017 में पैदा हुआ. यह दावा दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने किया है. एनआईएस ने मंगलवार को एक संसदीय समिति की बैठक में कहा कि किम की पत्नी री सोल-जू ने फरवरी में बच्चे को जन्म दिया. हालांकि, अभी बच्चे का नाम और उसके लिंग का खुलासा नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें:  उत्तर कोरिया के बड़े बोल : बोला- हमारे परमाणु हथियारों की जद में है अब पूरा अमेरिका

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, किम जोंग-उन की पत्नी के सार्वजनिक तौर पर कई महीने से दिखाई नहीं देने के बाद से 2016 में उनके गर्भवती होने की खबरें थीं.

ये भी पढ़ें: किम जोंग ने मुकर्रर किया अमेरिका की तबाही का वक्त, ट्रंप बोले-इतने बम बरसाएंगे कि दुनिया देखेगी

उत्तर कोरिया के शासन के कड़े खुफिया नियमों की वजह से किम के परिवार के निजी आंकड़ों की पुष्टि नहीं हो पा रही है. यहां तक कि किम जोंग-उन और उनकी पत्नी की सही उम्र का भी पता नहीं है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की चेतावनी से नहीं डरे किम जोंग, सेना से कहा- हमले के लिए तैयार रहो

ऐसे में दक्षिण कोरिया में खुफिया एजेंसियों से मिलने वाली अधिकांश सूचनाएं महज अटकलें होती हैं.

ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्याभ्यास पर उत्तर कोरिया को लगी मिर्ची

एनआईएस से मिली जानकारी के मुताबिक, री ने 2010 में पहले और 2013 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था.

अभी तक सिर्फ यही पता चला है कि किम जोंग उन की दूसरी संतान लड़की है, जिसका नाम जू-ए है. यह खुलासा भी एनबीए के पूर्व खिलाड़ी डेनिस रॉडमैन ने 2013 में किया था. उन्होंने 2013 में उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन के परिवार के साथ कुछ समय गुजारा था और इसके बाद ही किम जोंग-उन की बेटी के बारे में यह जानकारी दी थी.

इनपुट: IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Jong Un, Kim Jong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com