- ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की है जो जुलाई में आयोजित होगा
- अंतिम संस्कार जुलूस 4 जुलाई से तेहरान में शुरू होकर 9 जुलाई को मशहद में संपन्न होगा
- इस जनाजे में लगभग दो करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है
इजरायली और अमेरिकी हमलों में मारे जाने के 100 से ज़्यादा दिनों के बाद, अब ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होंगे और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस जनाजे में करीब 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
उनके काम को प्रकाशित करने वाले कार्यालय के एक बयान के अनुसार, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई तक तेहरान, क़ोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे.

Iran announced funeral ceremonies for former Supreme Leader Ali Khamenei more than 100 days after he was killed in Israeli and US strikes, with processions set to begin in Tehran on July 4 and end with his burial in the northeastern city of Mashhad on July 9, state media reported… pic.twitter.com/YgMi75eAuY
— Iran International English (@IranIntl_En) June 13, 2026
फरवरी में खामेनेई की मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की बागडोर संभालने वाले उनके तीन दशकों से ज़्यादा लंबे कार्यकाल का अंत हो गया था. 28 फरवरी 2026 को जब खामेनेई की मौत हुई, तब उनकी उम्र 86 साल थी. उनकी मौत के बाद उनके बेटे आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है.
इसे भी पढ़ें: ईरान में मौत के 3 महीने बाद अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, जनाजे में जुटेंगे 2 करोड़ लोग
इसे भी पढ़ें: बकरीद पर ईरान के सुप्रीम लीडर की मुसलमानों से अपील, जिनपर हमला किया उन्हें भी साथ आने का न्योता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं