विज्ञापन

कनाडा में भालू के हमले में केरल के शख्स की मौत, UFC फाइटर बनने का था सपना

केरल के 27 वर्षीय महत्वाकांक्षी MMA फाइटर ऋषिकेश कोलोथ की 8 मई को कनाडा के सस्कैचेवान में यूरेनियम साइट पर भालू के दुर्लभ हमले में मौत हो गई.

कनाडा में भालू के हमले में केरल के शख्स की मौत, UFC फाइटर बनने का था सपना
  • कनाडा के सस्केचेवान में यूरेनियम एक्सप्लोरेशन साइट पर काम करते समय ऋषिकेश कोलोथ पर भालू ने हमला किया था
  • भालू को मौके पर मौजूद कर्मचारी ने गोली मारकर मारा और इसके अवशेषों की जांच के लिए भेजा गया
  • ऋषिकेश तीन साल पहले कनाडा आए थे और वे UFC में फाइटर बनने का सपना देख रहे थे

कनाडा के उत्तरी सस्केचेवान में 8 मई को एक दुर्लभ भालू हमले में केरल के 27 वर्षीय एमएमए फाइटर ऋषिकेश कोलोथ की मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह एक यूरेनियम एक्सप्लोरेशन साइट पर काम कर रहे थे. ऋषिकेश कोलोथ तीन साल पहले कनाडा आए थे और ब्रिटिश कोलंबिया के पेंटिकटन में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ रह रहे थे. वह वैंकूवर स्थित यूरेनियमएक्स डिस्कवरी कॉर्प के जू बे प्रॉपर्टी में कॉन्ट्रैक्ट टेक्नीशियन काम कर रहे थे. यह साइट नॉर्डबाय लेक के पास, सास्काटून से करीब 850 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है.

हमले के बाद मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने भालू को गोली मारकर ढेर कर दिया. इसके बाद जानवर के अवशेषों को सास्काटून स्थित वेस्टर्न कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन भेजा गया, जहां नेक्रोप्सी के जरिए उसकी शारीरिक स्थिति और हमले के कारणों की जांच की जाएगी. काम के अलावा ऋषिकेश को बॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का गहरा शौक था. वह एक दशक से अधिक समय से ट्रेनिंग कर रहे थे और UFC में पहुंचने का सपना सजोए हुए थे, उनके असामयिक निधन से उनका यह सपना अधूरा रह गया.

अर्जुन ने CBC से बातचीत में कहा, "वह UFC में फाइट करना चाहते थे. यही उनका सपना था, इसलिए वह यहां आए थे." उन्होंने बताया कि ऋषिकेश पेंटिकटन में स्कोडेन मार्शल आर्ट्स के साथ ट्रेनिंग लेते थे और उनसे सभी को काफी उम्मीदें थीं.यूरेनियमएक्स डिस्कवरी कॉर्प के सीईओ एसेन बोल्डखू ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कंपनी के कर्मचारियों और साइट पर काम करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. मामले की जांच कंजर्वेशन ऑफिसर सर्विस की वाइल्डलाइफ ह्यूमन अटैक रिस्पॉन्स टीम, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और सस्केचेवान कोरोनर्स सर्विस संयुक्त रूप से कर रही हैं.

सस्केचेवान में भालू के घातक हमले बेहद दुर्लभ माने जाते हैं. ऋषिकेश की मौत प्रांत में दर्ज चौथा मामला है. इससे पहले 2020 में एक महिला और 1983 में दो पुरुषों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई थी.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala MMA Fighter, Hrishikesh Koloth, Bear Attack Canada, Saskatchewan Bear Attack, Uranium Site Canada, UFC Dream, Kerala Fighter Death, Rare Bear Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com