विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2015

आत्मघाती बम विस्फोट से दहला काबुल, राजनयिक आवास के पास घटना को दिया अंजाम

Also Read in
आत्मघाती बम विस्फोट से दहला काबुल, राजनयिक आवास के पास घटना को दिया अंजाम
आत्मघाती कार बम हमलावर ने सेना के इन काफिलों को भी बनाया था निशाना
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने राजनयिक आवास के पास विस्फोट कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की सड़क के साथ एक शॉपिंग केंद्र काजी प्लाजा के सामने हुआ। एक सूत्र ने सिन्हुआ को बताया, 'इस विस्फोट से लोग हताहत हुए हैं।'

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घटनास्थल के पास अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय और अमेरिकी दूतावास स्थित हैं। इस हमले का लक्ष्य एक विदेशी काफिला था, जो हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़ रहा था।

घटनास्थल से घने काले धुएं को उड़ते हुए देखा जा सकता था। मदद के लिए एंबुलेंस और पुलिस वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफ्गानिस्तान, काबुल, काबुल में आत्मघाती हमला, Afganistan, Kabul, Kabul Bomb Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com