विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2013

मुंबई हमले में इंसाफ अब भी अमेरिकी प्राथमिकताओं में : हिलेरी

मुंबई हमले में इंसाफ अब भी अमेरिकी प्राथमिकताओं में : हिलेरी
डेविड हेडली को सजा सुनाए जाने के कुछ दिनों बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि मुंबई हमले के गुनाहगारों को न्याय की जद में लाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और यह करना अमेरिका की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: डेविड हेडली को सजा सुनाए जाने के कुछ दिनों बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि मुंबई हमले के गुनाहगारों को न्याय की जद में लाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और यह करना अमेरिका की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

हिलेरी का यह बयान लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी डेविड हेडली को 35 साल की सजा सुनाए जाने के कुछ दिन बाद आया है। मुंबई हमले और हेडली को सजा सुनाए जाने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हम भाग नहीं रहे हैं। न्याय दिलाना हमारी उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।’

हिलेरी ने इंटरनेट के जरिए दुनियाभर के दर्शकों से बातचीत के दौरान कहा, ‘मुंबई हमले के गुनाहगारों को न्याय की जद में लाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।’

मुंबई हमले की साजिश में सूत्रधार रहे हेडली को मिली सजा पर भारत में बड़े पैमाने पर निराशा जताई गई। भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justice For 26/11, Unfinished Business, Hillary Clinton, NDTV, मुंबई हमला, इंसाफ, अमेरिकी प्राथमिकता, हिलेरी क्लिंटन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com