विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2012

जापान ने चीन के खिलाफ लड़ाकू जेट विमानों को रवाना किया

जापान ने चीन के खिलाफ लड़ाकू जेट विमानों को रवाना किया
टोक्यो: जापान ने गुरुवार को चीन के खिलाफ अपने लड़ाकू जेट विमानों को सेनकाकू द्वीप पर तैनात करने के लिए रवाना कर दिया है, क्योंकि उसके मुताबिक चीन के एक सरकारी विमान ने द्वीप के ऊपर उड़ान भरी। जापान के मुताबिक यह द्वीप उसकी मिल्कियत है, जबकि चीन इसे अपना हिस्सा मानता है।

चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी ओसामू फूजीमारा ने पत्रकारों को जानकारी दी कि उन्होंने (जापान ने) अपने एफ-15 लड़ाकू जेट विमानों को रवाना किया है, क्योंकि गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) चीन के एक मैरिटाइम वायुयान ने सेनकाकू द्वीप के ऊपर से उड़ान भरी थी, जिसे चीन डायोयस के नाम से पुकारता है, और इसी द्वीप को लेकर दोनों देशों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह से भी ज़्यादा समय से चीनी समुद्री जहाज द्वीप के आसपास आते-जाते रहे हैं, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद यह पहला मौका है, जब जापान ने चीन द्वारा उनकी (जापान की) वायुसीमा का उल्लंघन किए जाने का दावा किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, चीन, विवादित द्वीप, लड़ाकू जेट, China, Disputed Island, Fighter Jets, Japan