विज्ञापन

अमेरिका ने तीन F-15E फाइटर जेट गिरने की बात कबूली, कहा- कुवैत ने फ्रेंडली फायर में गिराए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान में कहा कि 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11:03 बजे, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे 3 अमेरिकी एफ-15 E स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत एयर डिफेंस की गोलीबारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

अमेरिका ने तीन F-15E फाइटर जेट गिरने की बात कबूली, कहा- कुवैत ने फ्रेंडली फायर में गिराए
हवा में गिरता अमेरिकी फाइटर जेट
  • अमेरिका ने स्वीकार किया कि कुवैत के एयर डिफेंस ने गलती से तीन एफ-15 ई लड़ाकू विमान मार गिराए.
  • सभी छह अमेरिकी पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है.
  • यह घटना 1 मार्च को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भरते समय हुई थी.
तेहरान:

ईरान के इजरायल-अमेरिका से साथ चल रहे युद्ध में सोमवार को कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई. ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत में अमेरिका के फाइटर प्लेन F-15 को मार गिराया है. इसका वीडियो भी सामने आया. जिसमें एक विमान हवा में लहराता हुआ दिख रहा है. अब अमेरिका ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है. अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने 3 F-15 E गिरने की बात कबूल कर ली है. हालांकि, अमेरिका का दावा है कि ये तीनों फ्रेंडली फायर में गिरे. अमेरिका ने कहा कि कुवैत के एयर डिफेंस से गलती से F-15 E को मार गिराया.

कुवैत के एयर डिफेंस ने अमेरिकी विमानों को गलती से मार गिराया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा, "अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को कुवैत के एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया. सभी छह चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस चल रहे अभियान में उनके समर्थन के लिए आभारी हैं."

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान में कहा कि 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11:03 बजे, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे 3 अमेरिकी एफ-15 E स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत एयर डिफेंस की गोलीबारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए में वीडियो में एक F-15 फाइटर जेट धीमी गति में नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. जिसके पिछले हिस्से से आग की लपटें निकल रही थीं. मालूम हो कि शनिवार से शुरू हुए इस जंग में ईरान द्वारा अमेरिका और इजरायल को भारी नुकसान पहुंचाए जाने का दावा किया गया है. ईरान ने अमेरिकी युद्ध अब्राहम लिंकन पर भी 4 मिसाइलों से हमले का दावा किया था. जिसका अमेरिका ने खंडन किया है.

Latest and Breaking News on NDTV


यह भी पढ़ें - ईरान में सुप्रीम लीडर के मरते रिवोल्यूशनरी गार्ड हो गए बेकाबू? कब-कहां हमला करना है, अपने मन से ले रहे फैसले

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran War, Iran Isarel Attack, Iran Isarel War, US F15, F-15 Fighter Jets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com