टोक्यो:
जापान में परमाणु रेडिएशन से फैला डर और बढ़ रहा है क्योंकि अब खाने-पीने की चीज़ों में भी परमाणु रेडिएशन के सबूत मिले हैं। दुघर्टना से 120 किलोमीटर के दायरे में पालक और दूध में रेडिएशन की मात्रा ख़तरनाक हद तक बढ़ गई है। टोक्यो के नलों में जो पानी आ रहा है उसमें भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वैसे जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों की सेहत को कोई ख़तरा नहीं है लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन− डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ये एक गंभीर स्थिति है और खाने−पीने की चीज़ों का दूषित होना निश्चत तौर पर एक स्थानीय समस्या नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जापान, परमाणु रेडिएशन, सबूत