विज्ञापन

साथ रह रही महिला के सुई-धागे से सिल दिए होंठ, जापान में खूंखार लेडी अरेस्ट

Crime News: जापान पुलिस ने टोक्यो के पास से 49 साल की महिला को अपनी हाउसमेट के होंठ सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

साथ रह रही महिला के सुई-धागे से सिल दिए होंठ, जापान में खूंखार लेडी अरेस्ट
Japan में साथ रह रही महिला के सुई-धागे से सिल दिए होंठ (प्रतिकात्मक फोटो)

जरा सोचिए, किसी छोटी-सी बात पर गुस्सा इतना बढ़ जाए कि एक छत के नीचे साथ रहने वाला कोई इंसान दूसरे के होंठ ही सुई-धागे से सिल दे. जापान में ठीक ऐसा ही हुआ है. दो महिलाओं के बीच के इस मामले ने लोगों को झकझोर दिया है. जिस महिला के साथ ऐसा हुआ वह किसी तरह घर से भागी और पास की एक दुकान में पहुंचकर कागज पर सिर्फ दो शब्द लिखे-  प्लीज हेल्प. यही मैसेज उसकी जान बचाने की वजह बना.

क्या है पूरा मामला?

जापान की पुलिस ने टोक्यो के पास एक महिला को अपनी हाउसमेट के होंठ सिलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस के एक सीनियर अधिकारी मकोतो हियामा ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि 42 साल की पीड़ित महिला कोगा शहर में मौजूद घर से भाग निकली और पास की एक दुकान पर जाकर एक कागज का टुकड़ा दिखाया जिस पर लिखा था प्लीज हेल्प. जापान के इबाराकी प्रांत में कोगा शहर है. यहां की पुलिस ने बाद में 49 साल की मासाए सकुराई को "हमले के शक में" गिरफ्तार किया. यह जानकारी प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता ने दी.

प्रवक्ता ने बताया कि 29 जून को हुई इस कथित घटना के समय सकुराई पीड़ित महिला के साथ ही रहती थी. उसने अपनी हाउसमेट के होंठ सुई और धागे से सिल दिए थे. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी हियामा के अनुसार, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. इसमें इस बात की भी जांच शामिल है कि क्या घर में कोई और व्यक्ति भी रहता था. हालांकि इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है.

पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल महिला ने पुलिस को बताया कि एक विवाद को लेकर आरोपी महिला गुस्सा हो गई और उसने मेरे होंठ सिल दिए.

यह भी पढ़ें: 'अब तुम उड़ा लोगी'... ट्रेनी से कहकर उड़ते प्लेन से कूद गया ट्रेनर पायलट, मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan, Crime, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com