विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2011

जापान में लीक हुआ विकिरण चीन पहुंचा

जापान से आए एक व्यापारिक जहाज और दो यात्रियों में खतरनाक स्तर का विकिरण पाया गया है।
बीजिंग: जापान के परमाणु संयंत्र से लीक हुआ विकिरण शुक्रवार को चीन पहुंच गया। जापान से आए एक व्यापारिक जहाज और दो यात्रियों में खतरनाक स्तर का विकिरण पाया गया है। चीन की निगरानी संस्था क्वालिटी कंट्रोल ब्यूरो ने तोक्यो से वुशी शहर आने वाले दो जापानी लोगों में खतरनाक स्तर पर विकिरण की मौजूदगी पाई है। फुजीआन स्थित ब्यूरो ने एक जापानी व्यापारिक जहाज पर भी विकिरण खतरनाक स्तर पर दर्ज किया। यह जहाज सोमवार को पूर्वी चीन के शियामेन बंदरगाह पर आया था। चीनी निगरानी संस्था ने बताया कि उसने विकिरण के चलते प्रदूषण की चिंताओं के बीच जापान से कुछ खाद्य पदार्थों और कृषि पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, चीन, विकिरण, रेडिएशन, Japan, China Radiation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com