रोम:
इटली के समुद्र तट के पास डूबे जहाज पर सवार यात्रियों में से 29 का अभी तक कोई अता−पता नहीं है। इनमें एक भारतीय यात्री भी है जो मुंबई का रहने वाला है। हादसे का शिकार हुए जहाज कोस्टा पर 300 भारतीयों समेत 4000 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर यात्रियों को बचा लिया गया है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ये जहाज शुक्रवार की रात तट के पास पत्थरों से टकरा गया था। इटली के क्रूज लाइनर कॉस्टा के पत्थरों से टकरा कर डूब जाने की ड्रामाई फुटेज मिली है जिसमें क्रूज लाइनर के यात्रियों की घबराहट और परेशानी साफ देखी जा सकती है। फुटेज में अधिकारी यात्रियों को शांति बनाए रखने को कह रहे हैं।
यही नहीं इस जहाज का एक और एमेच्योर वीडियो सामने आया है। ये वीडियो हादसे में बचे एक शख्स ने बनाया था। इस वीडियो में लाइफ बोट पर सवाल जान बचाने की कोशिश कर रहे यात्रियों को देखा जा सकता है। इन यात्रियों ने कहा कि उनका जहाज एक पहाड़ से टकराया था। साथ ही इन्होंने जहाज के क्रू पर आरोप लगाया कि ये जहाज हमेशा इसी रास्ते से सफर करता था और इसके क्रू को पता था कि यहां पर पहाड़ है लेकिन फिर भी लापरवाही बरती गई और इतना बड़ा हादसा हो गया।
इस जहाज से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उस इलाके में इमरजेंसी का ऐलान करने जा रहा है। इटली के पर्यावरण मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि जहाज से किसी लिक्विड का रिसाव हो रहा है हालांकि ये साफ नहीं है कि ये लिक्विड तेल है या कोई और चीज। जहाज में दो हजार टन डीजल मौजूद था।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Italy Cruise Liner, Italy Cruise Ship, Italy Luxury Ship, इटली जहाज दुर्घटनाग्रस्त, इटली का जहाज