विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2016

इटली भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 247 हुई

Also Read in
इटली भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 247 हुई
इटली में आए भूकंप के बाद तबाही का दृश्य
रोम: मध्य इटली में बुधवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 247 हो गई है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई.

'बीबीसी' ने विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप में 360 से अधिक लोग घायल हो गए और अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं. बचाव कार्यो के लिए 4,300 लोगों को तैनात किया गया है.

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. इटली में बुधवार को सुबह 3.36 बजे तेज भूकंप आया था.

विभाग के मुताबिक, मध्य इटली के रिएती प्रांत में सर्वाधिक 190 लोगों की मौत हुई है जबकि एस्कोली पिसेनो प्रांत में 57 लोगों की मौत हुई है. बचावकर्मियों का कहना है कि उन्होंने एमाट्रिस के होटल रोमा के मलबे से पांच शवों को बाहर निकाला.

अधिकारियों का कहना है कि होटल में लगभग 35 लोग थे जिनमें से अधिकतर बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे. एक स्थानीय दमकलकर्मी का कहना है कि लगभग 10 लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं है.

पेस्कारा डेल ट्रोंटों गांव में बुधवार देर शाम तब लोगों के चेहरे पर खुशी झलक आई जब मलबे के ढेर से 17 घंटे बाद एक बच्ची को जिंदा बाहर निकाला गया. 'बीबीसी' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि लगभग सभी घर ढह गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इटली, भूकंप, Italy, Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com