गुरुवार तड़के गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. इस बारे में गाजा हेल्थ अथॉरिटी के डाक्टर्स ने जानकारी मुहैया कराई है. डॉक्टर्स ने कहा कि गाजा शहर के ज़िटौन पड़ोस में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और 20 घायल हो गए. उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं क्योंकि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं.
अस्पताल के पास हुए हमले में 5 पत्रकारों की मौत
एन्क्लेव के हेल्थ ऑफिशियल्स ने कहा कि एक अलग घटना में, मिडिल गाजा के नुसीरात में अल-अवदा अस्पताल के आसपास वाहन पर हमला होने से 5 पत्रकारों की मौत हो गई. पत्रकार अल-कुद्स अल-यूम टेलीविजन चैनल के लिए काम करते थे. इस हमले के बारे में फ़िलिस्तीनी मीडिया और स्थानीय पत्रकारों ने रिपोर्ट किया कि जिस वाहन पर हमला हुआ वो एक मीडिया वैन थी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
वैन से रिपोर्टिंग कर रहे थे पत्रकार
इस हमले से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है. उसके मुताबिक वैन का इस्तेमाल पत्रकार अस्पताल और नुसीरत शिविर के अंदर से रिपोर्ट करने के लिए कर रहे थे. कथित हमलों पर तत्काल अभी तक इजरायल की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं