विज्ञापन

क्या मुजतबा खामेनेई की तस्वीर AI से बना रहा ईरान, सुप्रीम लीडर बनने के बाद सामने क्यों नहीं आए?

Iran-Israel War: अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मुजतबा खामेनेई ने इस हफ्ते की शुरुआत में पद संभाला है. लेकिन तब से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि 28 फरवरी के हमले में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए थे.

क्या मुजतबा खामेनेई की तस्वीर AI से बना रहा ईरान, सुप्रीम लीडर बनने के बाद सामने क्यों नहीं आए?
मुजतबा खामेनेई की तस्वीर पर सवाल.
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने शहीदों का बदला लेने और अमेरिकी बेस पर हमले जारी रखने की बात कही है
  • मुजतबा की हालिया तस्वीरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एडिटिंग के निशान पाए गए हैं, जिनकी जांच हो रही है
  • जांच में गूगल के AI टूल से डिजिटल वाटरमार्क मिलने के कारण तस्वीरों को पुरानी और संशोधित माना जा रहा है
तेहरान:

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने गुरुवार को देश के नाम संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि शहीदों की मौत का बदला लिया जाएगा और ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर हमले करता रहेगा. इस बीच मुजतबा खामेनेई की तस्वीरों पर सवाल उठ रहा है, तस्वीरों को AI से एडिट होने का दावा किया जा रहा है. कुछ विशेषज्ञों ने इन तस्वीरों की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें- परमाणु हथियारों पर ईरान का सबसे बड़ा दावा, सच निकला तो युद्ध पर ट्रंप का सबसे बड़ा झूठ खुल जाएगा

क्या AI से बनाई गई ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा की फोटो?

BBC से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शायन सरदारीजादेह  (Shayan Sardarizadeh) ने कहा है कि ईरानी मीडिया की जारी तस्वीरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल हो सकता है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ये दावा किया. उनका कहना है कि तस्वीरों में AI एडिटिंग के निशान दिख रहे हैं. सरदारीजादेह ऑनलाइन वेरिफिकेशन और फेक न्यूज की जांच के विशेषज्ञ माने जाते हैं. उन्होंने तस्वीरों का तकनीकी विश्लेषण किया है. 

क्या मुजतबा की पुरानी तस्वीर दिखा रहा ईरान?

जांच के दौरान उन्होंने Google SynthID टूल का इस्तेमाल किया. इस जांच में तस्वीरों में एक खास डिजिटल वाटरमार्क मिला. उनका कहना है कि ये वाटरमार्क बताता है कि तस्वीर को गूगल के AI टूल से बनाया या एडिट किया गया है. पत्रकार ने ये भी कहा कि ये फोटो नई नहीं लगती ऐसा लग रहा है कि ये किसी पुरानी तस्वीर से ली गई हो. रिवर्स इमेज सर्च में पता चला कि पुरानी तस्वीर में मुजतबा खामेनेई एक सरकार समर्थक रैली में दिखाई दे रहे थे. संभावना है कि तस्वीर के आसपास का बैकग्राउंड और लोगो को AI से हटाया गया हो. ये तस्वीर ईरान के सरकारी मीडिया में बड़े पैमाने पर दिखाई गई.

मुजतबा की फोटो पर कई सवाल

यही तस्वीर अब मुजतबा खामेनेई के नए एक्स अकाउंट पर भी नजर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस अकाउंट का मेटाडेटा बताता है कि इसे नीदरलैंड्स से संचालित किया जा रहा है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं. लोग पूछ रहे हैं कि नए नेता की असली हालत क्या है.

दरअसल अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मुजतबा खामेनेई ने इस हफ्ते की शुरुआत में पद संभाला है. लेकिन तब से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि 28 फरवरी के हमले में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. इसी हमले में उनके पिता की मौत हुई थी. तब से उनकी कोई नई और सत्यापित तस्वीर या सार्वजनिक मौजूदगी सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran-Israel War, Muztaba Khamenei, Ayatullah Al Khomeini, Muztaba Ai Photo, Iran Israel Us Conflict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com