इजरायल और हमास के बीच इन दिनों युद्ध छिड़ा (Israel-Gaza War) हुआ है. इस युद्ध की शुरुआत हमास ने शनिवार को की थी दोनों ही जगहों पर इन दिनों तनाव का माहौल है. युद्ध छिड़ते ही इजरायल से अपने सभी सौनिकों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया. सैन्य रिजर्व में उरी मिंटजर और एलिनोर योसेफिन नाम का एक कपल भी शामिल है. इस कपल ने अपनी संबंधित इकाइयों में वापस लौटने से पहले रविवार की रात को अचानक शादी करने का फैसला किया. ये कपल थाइलैंड यात्रा पर था तभी शनिवार को इजरायल में हमास के भीषण हमले की खबर ने उनको चौंका दिया.जिसके बाद वह जल्दबाजी में अपने घर पहुंचे और शादी के सभी रीति-रिवाज पूरे कर लिए.
ये भी पढे़ं-इजरायल-हमास युद्ध में 1500 लोगों की मौत, गाजा पर इजरायल की घेराबंदी से UN प्रमुख चिंतित : 10 बड़ी बातें
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युद्ध में जाने से पहले जल्दबाजी में की शादी
उरी मिंटज़र ने कहा कि उन्होंने शादी करने के बारे में हजारों बार सोचा लेकिन उनकी शादी इस तरह से होगी इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि वह बहुत ही जल्द फिर से वैसे शादी कर पाएंगे जैसा कि उन्होंने सोचा था. मिंटजर ने कहा कि उनको अपने सबसे अच्छी दोस्त के साथ प्यार करने का सौभाग्य मिला है. अब एलिनोर ही उनकी प्रेजेंट, पास्ट और फ्यूचर हैं.
इजरायल युद्ध की खबर सुनते ही ड्यूटी पर वापस लौटने से पहले इस जोड़े ने मिडल इज़राइल के शोहम में एक पारंपरिक विवाह समारोह में अपने माता-पिता और शुभचिंतकों की मौजूदगी में शादी कर ली. इजराइली रक्षा बलों के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने सोमवार को कहा कि 300,000 रिजर्विस्टों को ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है.
'युद्ध में लौटने के बाद मनाएंगे शादी का जश्न'
उरी मिंटजर और एलिनोर योसेफिन की शादी का संचालन करने वाले रब्बी डेविड स्टैव ने कहा कि ऐसा हर दिन नहीं होता है जब कोई जोड़ा युद्ध पर जाने से पहले शादी कर लेता है.उन्होंने कहा कि यह शादी इस जोड़े के रिश्ते में मजबूती, एक दूसरे के लिए उनके प्रेम और उनके देश और यहूदी राष्ट्र के लिए उनकी ताकत का प्रतीक है.
रब्बी ने आगे कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि जिस शादी को उन्होंने जल्दबाजी में किया है वह सालों तक एक साथ रहें.उन्होंने कहा कि भले ही यह एक बहुत छोटी शादी थी लेकिन ईश्वर से उनकी प्रार्थना कि युद्ध से दोनों सुरक्षित लौट आएं तब दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक बड़े समारोह का आयोजन कर उनकी शादी का जश्न मनाया जाए.48 घंटों में 300,000 रिजर्विस्ट ड्यूटी पर बुलाए जाने पर हगारी ने कहा कि आईडीएफ ने इतनी जल्दी इतने सारे रिजर्विस्ट कभी नहीं जुटाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं