इजरायल-हमास जंग का आज पांचवां दिन है. हमास से लड़ने के लिए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने विपक्षी दलों के साथ यूनिटी गवर्नमेंट बनाई है. सत्ताधारी लिकुड पार्टी के गठबंधन ने इसके लिए एक दिन पहले हामी भरी थी. इसका मतलब ये है कि इजरायल में ऐसी सरकार बनेगी, जिसमें सभी पार्टियां शामिल होंगी. यूनिटी गवर्नमेंट या वॉर कैबिनेट जंग के वक्त बनती है. इजरायल में 1973 के बाद पहली बार यूनिटी गवर्नमेंट का ऐलान हुआ है.
जंग के बीच इजरायल पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हम पर हमले कर बड़ी गलती की है. हम इसकी ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे हमास और इजरायल के बाकी दुश्मनों की पीढ़ियां दशकों तक याद रखेंगी. पीएम नेतन्याहू ने कहा- "हम युद्ध नहीं चाहते थे. हम पर बहुत क्रूर तरीके से यह थोपा गया. हमने भले ही युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे. इजरायल सिर्फ अपने लोगों के लिए नहीं, बल्कि बर्बरता के खिलाफ खड़े हर देश के लिए लड़ रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड ने यूनिटी गवर्नमेंट ने कहा- "जंग की स्थिति में विरोधी पार्टी को राजनीति से कोई मतलब नहीं है. हम आर्मी और सरकार को पूरा सपोर्ट करते हैं."
गैंट्ज़ की नेशनल यूनिटी पार्टी के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा प्रमुख और सेंट्रिस्ट विपक्षी दल के नेता बेनी गैंट्ज़ ने इमरजेंसी सरकार (यूनिटी गवर्नमेंट) पर सहमति जताई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं