इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास की जंग के बीच मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए एक भीषण हमले में 500 लोगों की मौत हो गई है. हमास ने इजरायल पर हमला करने का आरोप लगाया है. वहीं, इजरायल ने इन आरोपों को खारिज किया है. इजरायली सेना ने इस हमले के पीछे फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का हाथ होने का दावा किया है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इजरायल को क्लीन चिट दे दी है. बुधवार को इजरायल पहुंचे जो बाइडेन ने कहा है कि ऐसा लगता नहीं है कि गाजा के अस्पताल में हुए ब्लास्ट के पीछे इजरायल का हाथ है. बाइडेन ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस हमले के पीछे कोई दूसरी टीम है.
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि एरियल इमेजेस और इंटरसेप्ट किए गए कम्युनिकेशन के आधार पर अमेरिकी खुफिया जानकारी से पता चलता है कि गाजा के अस्पताल पर हमले के लिए इजरायल जिम्मेदार नहीं है. किसी दूसरे संगठन ने इस हमले को अंजाम दिया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, "गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ है. मैंने जो देखा उससे यह लगता है कि यह काम दूसरी टीम की ओर से किया गया था."
बाइडेन ने कहा, "गाजा के अस्पताल में जो हमला हुआ, उसमें कई लोगों की मौत हुई. इसलिए हमें वहां बहुत सारे काम करने हैं और कई चीजों पर काबू पाना है. हमास हमले में इजरायल के 1300 लोगों की हत्या कर दी गई. इसे लेकर अमेरिका चिंतित है."
गाजा के अस्पताल में हमले के बाद लेबनान, जॉर्डन, लीबिया, यमन, ट्यूनीशिया, तुर्की, मोरक्को, ईरान और इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और रैलियां निकाली. पूरे क्षेत्र में गुरुवार को Day of Rage यानी आक्रोश दिवस की अपील की गई है.
इजरायल और फिलिस्तीन ने मंगलवार की रात को गाजा के अस्पताल पर हुए भीषण हमले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि इस हमले के लिए फिलिस्तीन के आतंकी जिम्मेदार थे.
ये भी पढ़ें:-
Israel-Hamas War: PM नेतन्याहू ने कहा- अमेरिका ने अपना वादा निभाया, बाइडेन बोले- हम इज़रायल के साथ
"9/11 के बाद US ने गुस्से में जो गलतियां की, उन्हें ना दोहराएं" : बाइडेन की नेतन्याहू को नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं