- बंधकों की तलाश में गाजा पर निगरानी ड्रोन उड़ा रहा अमेरिका
- 10 अमेरिकियों का पता नहीं चल पाया है
- इजरायल कर रहा हमास की सुरंगों पर हमला
इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग (Israel Hamas War) के दौरान अमेरिका बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. दो अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह द्वारा इजरायल पर हमला करने के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की तलाश में गाजा पर निगरानी ड्रोन उड़ा रहा है.
हमास की सुरंगों में हो सकते हैं बंधक
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरिकी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमेरिका बंधकों का पता लगाने के प्रयासों में सहायता के लिए गाजा के ऊपर खुफिया जानकारी एकत्र करने वाले ड्रोन उड़ा रहा है. अधिकारियों में से एक ने कहा कि वे लगभग एक सप्ताह से निगरानी ड्रोन उड़ा रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि जिन 10 अमेरिकियों का पता नहीं चल पाया है, वे गाजा में बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों में से हो सकते हैं. माना जा रहा है कि उन्हें हमास के सुरंग नेटवर्क में रखा गया है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
उत्तरी गाजा पर इजरायली हमले तेज
इजरायली सेना ने गुरुवार को हमास पर अपने हमले में गाजा पट्टी के मुख्य शहर (गाजा शहर) को घेर लिया, जिनमें भूमिगत सुरंगों से लड़के हमला कर भाग जाते हैं. गाजा के उत्तर में स्थित ये शहर, इजरायली हमले का केंद्र बन गया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. इधर, अमेरिका ने इजरायल से आग्रह किया था कि वह बंधकों की सुरक्षा को प्राथमिका दे. हालांकि, गाजा पट्टी पर इजरायली सेना के हमले बढ़ते जा रहा हैं.
इजरायल के जवाबी हमले में 9000 से ज्यादा लोगों की मौत
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, देश के 75 साल के इतिहास में सबसे घातक हमला 7 अक्टूबर को हुआ, जब हमास ने लगभग 5000 रॉकेट दागे. इस हमले में 1,400 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. वहीं, हमास के लड़ाके 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना कर गाजा पट्टी में ले गए. इसमें अमेरिका समेत कई देशों के नागरिक शामिल हैं. वहीं, गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 2.3 मिलियन की आबादी वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायल की जवाबी बमबारी और जमीनी हमले में अब तक कम से कम 9,061 लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं