द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कतर की सफल मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास के बीच अतिरिक्त दो दिवसीय संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया. बाइडेन ने एक बयान जारी कर विस्तारित संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया.अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा पिछले कुछ दिनों में यह सुनिश्चित किया गया कि व्यापक अमेरिकी मध्यस्थता और कूटनीति के माध्यम से किया गया और कायम रखा गया यह समझौता परिणाम देना जारी रख सके,''
हमास ने 11 और बंधकों को किया रिहा
हमास ने संघर्ष विराम के चौथे दिन 11 और बंधकों को रिहा किया. इसको लेकर बाइडेन ने कहा, "अब तक, 50 से अधिक बंधकों को रिहा कर दिया गया है और वे अपने परिवारों के पास लौट आए हैं. रिहा किए गए लोगों में छोटे बच्चे, माताएं और बुजुर्ग शामिल हैं."
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने चार साल की इजरायली-अमेरिकी अविगेल इदान के हालात का ज़िक्र किया, जिसे कल रिहा कर दिया गया था. द टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, इदान को बंधक बनाने से पहले, 7 अक्टूबर को उसके माता-पिता की उसके सामने हत्या कर दी गई थी.
"अमेरिका की तुलना में किसी अन्य देश ने नहीं की मानवीय सहायता"
इसके अलावा, उन्होंने अतिरिक्त मानवीय सहायता पर बात की और कहा, "मानवीय ठहराव ने गाजा पट्टी में पीड़ित निर्दोष नागरिकों को अतिरिक्त मानवीय सहायता में महत्वपूर्ण वृद्धि करने में सक्षम बनाया है." द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका की तुलना में फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता प्रदान करने में किसी अन्य देश ने इससे अधिक दान नहीं दिया है.
फिलिस्तीनी लोगों के लिए शांति और सम्मान का प्रयास जारी
बाइडेन ने कहा, "हम गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने के लिए लड़ाई में विराम का पूरा फायदा उठा रहे हैं और हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए शांति और सम्मान का भविष्य बनाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे." द टाइम्स ऑफ इज़रायल के अनुसार, इजरायल, कतर और मिस्र ने उनके सहयोग के लिए और गाजा में सभी बंधकों को रिहा होने तक लड़ाई जारी रखने का वादा किया.
कतर ने युद्धविराम को बढ़ाने के लिए इज़रायल- हमास समझौते पर की बातचीत
इससे पहले सोमवार को, कतर ने चार दिवसीय युद्धविराम को बढ़ाने के लिए इज़रायल और हमास के बीच एक समझौते पर सफलतापूर्वक बातचीत की. दोहा के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, उनके बीच अतिरिक्त दो दिनों का समय है. एक्स पर प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने पोस्ट कर कहा, "कतर राज्य ने घोषणा की है कि चल रही मध्यस्थता के हिस्से के रूप में, गाजा पट्टी में मानवीय संघर्ष विराम को अतिरिक्त दो दिनों के लिए बढ़ाने के लिए एक समझौता किया गया है."
हालांकि, युद्धविराम विस्तार की तत्काल इजरायली पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हमास ने अपना बयान जारी कर इसकी पुष्टि की और कतर और इसका श्रेय मिस्र के मध्यस्थता प्रयासों को दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं