गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायल की सेना के हमले जारी हैं. इस बीच हमास की सशस्त्र शाखा के एक प्रवक्ता ने बताया कि गाजा पट्टी में कई बंधकों के मारे जाने की आशंका है... और इसके लिए इजरायली नेतृत्व दोषी है. अबू ओबैदा ने एक टेलीविज़न बयान में कहा, "दुश्मन के कई बंधकों का भाग्य हाल के हफ्तों में लगभग तय हो गया, अन्य लोग आक्रमण के कारण अज्ञात सुरंग में प्रवेश कर गए हैं. संभवतः, उनमें से कई हाल ही में मारे गए, बाकी हर घंटे बड़े खतरे में हैं और दुश्मन का नेतृत्व और सेना पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है."
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू ओबैदा ने कहा कि हमारे सहयोगियों ने हमास को सूचित किया था कि वे आने वाले दिनों में इजरायली सैनिकों के खिलाफ "अपने हमलों का विस्तार" करेंगे. उन्होंने कहा, "100 दिनों की लड़ाई के बाद... यह दुश्मन का नेतृत्व है, जो दर्द का घूंट पी रहा है और असफलता के बुरे दौर से गुजर रहा है."
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अबू ओबैदा ने इजरायली बलों पर गाजा पट्टी में मस्जिदों को नष्ट करके "धार्मिक युद्ध" शुरू करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "दुश्मन ने 100 दिनों के भीतर गाजा पट्टी की अधिकांश मस्जिदों को नष्ट कर दिया. उन्होंने लोगों को अपवित्र कर दिया, जला दिया और उन पर बुलडोजर चला दिया, जहां तक उसके वाहन जमीन पर पहुंचे, वहां तक सबकुछ नष्ट कर दिया.
हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को एक बड़ा हमला किया था. इस दौरान एयर स्ट्राइक के साथ-साथ हमास के लड़ाके इजरायल की सीमा में भी प्रवेश कर गए थे. हमास के लड़ाकों ने इजरायल में कत्लेआम किया और 150 से ज्यादा लोगों को बंधी बनाकर गाजा पट्टी में ले गए थे. इस दौरान 1 हजार से ज्यादा लोग इजरायल में मारे गए. इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं