विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

इजराइल ने गाजा पट्टी पर टैंक और विमान से किया हमला

सेना ने कल कहा था कि गाजा पट्टी से दो रॉकेट दागे गए लेकिन इजराइल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने दूसरे रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया.

Also Read in
इजराइल ने गाजा पट्टी पर टैंक और विमान से किया हमला
फाइल फोटो
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने फलस्तीन द्वारा दक्षिणी इजराइल पर रॉकेट दागे जाने के बाद हमास के शासन वाले गाजा पट्टी पर टैंक और विमान से हमला किया. सेना ने कल कहा था कि गाजा पट्टी से दो रॉकेट दागे गए लेकिन इजराइल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने दूसरे रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया. पहला रॉकेट दागने के बाद इस्राइल सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इस हमले की प्रतिक्रिया में, 'दक्षिणी गाजा पट्टी में स्थित हमास सैन्य चौकी को एक टैंक और इस्राइल की वायु सेना ने निशाना बनाया.' 

यरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप से जताई चिंता

हालांकि इजराइल ने यह नहीं बताया कि रॉकेट के हमले में जान-माल का कोई नुकसान हुआ या नहीं. वहीं गाजा में भी इस्राइली हमले से कोई हताहत हुआ या नहीं, इसकी कोई जानकारी या आधिकारिक बयान नहीं है. इस्राइल की सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस ने बताया कि फलस्तीन द्वारा दागे गए दूसरे रॉकेट को रोकने के बाद इस्राइल के टैंक ने गाजा स्थित 'हमास सैन्य चौकी' पर हमला किया. गाजा के लोगों ने बताया कि फलस्तीन एन्क्लेव के उत्तरी हिस्से में हमला हुआ.

वीडियो :  मिर्जापुर में पर्यटकों से छेड़छाड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com