विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

इजरायल और हमास के बीच क्या फिर होगा युद्धविराम! पढ़ें क्यों कही जा रही है ये बात

इजरायल और हमास के बीच क्या फिर होगा युद्धविराम! पढ़ें क्यों कही जा रही है ये बात
नई दिल्‍ली:

इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी जंग को लेकर गुरुवार को उस समय एक बड़ी खबर आई जब दोनों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी. बताया जा रहा है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने मिडिल ईस्‍ट में अमेरिकी राजदूत स्‍टीव विटकॉफ के शांति प्रस्‍ताव को स्‍वीकार करने के बेहद करीब है. 

राष्‍ट्रपति ट्रंप देंगे जानकारी 

न्‍यूज एजेंसी अल अरेबिया और अल हदात की तरफ से बताया गया है कि यु‍द्धविराम अगर हुआ तो, अगले 60 दिनों का होगा. युद्धविराम पर मुहर लगने के बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जल्‍द ही इसके बारे में पूरी जानकारी दुनिया को देंगे. न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से बताया गया है कि पीएम नेतन्याहू ने गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों को बताया कि इजरायल ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नियुक्‍त किए गए राजदूत स्टीव विटकॉफ की तरफ से पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. 

7 अक्‍टूबर 2023 से जारी है युद्ध 

फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने पहले कहा था कि उसे मध्यस्थों से नया प्रस्ताव मिला है और वह इसका अध्ययन कर रहा है. इससे पहले स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि हमास के साथ युद्ध को खत्‍म करने की उम्मीद में एक नए शांति प्रस्ताव की शर्तें बुधवार को ही इजरायल को भेज दी जाएंगी. विटकॉफ के अनुसार राष्‍ट्रपति ट्रंप प्रस्ताव भेजे जाने से पहले इसकी समीक्षा करेंगे. सात अक्‍टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था. न्‍यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार  इस हमले में 815 नागरिकों समेत 1,195 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए थे. साथ ही हमास ने  251 लोगों को बंधक बना लिया गया जिसमें ज्‍यादातर विदेशी नागरिक थे. 

22 नई बस्तियां बनाएगा इजरायल 

एक तरफ तो इजरायल ने युद्धविराम के लिए आगे बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर उसने कब्जे वाले पश्चिमी तट पर यहूदी बस्तियों के बड़े पैमाने पर विस्तार को मंजूरी भी दी है. बस्तियों पर नजर रखने वाले इजरायली एनजीओ पीस नाउ की मानें तो यह तीन दशक पहले हुए ओस्लो अकॉर्ड पर साइन करने के बाद बस्तियों का सबसे बड़ा विस्तार होगा. रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज और वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार इजरायल नए सुरक्षा कैबिनेट के फैसले के हिस्से के रूप में 22 नई बस्तियां स्थापित करेगा. इनमें पश्चिमी तट के अंदर और उस क्षेत्र में भी बस्तियां शामिल होंगी जहां से देश पहले हट गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Gaza Truce, Israel Gaza Truce Deal, Israel Gaza Ceasefire, Israel Gaza Ceasefire News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com