फिलिस्तीनी संगठन हमास (Palestinian group Hamas) के शनिवार को ताबड़तोड़ रॉकेट अटैक (Hamas Rocket Attack) के बाद इजरायल बदला लेने के मूड में आ गया है. गाजा पट्टी (Gaza Strip) में खाना, पानी, बिजली और फ्यूल की सप्लाई बंद कर दी गई है. इजरायल (Israel Palestine Conflict) ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे के आदेश दिए हैं. 1 लाख इजरायली सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया गया है, जबकि 3 लाख सैनिकों को स्टैड बाय पर रहने को कहा गया है. इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों के बीच हमास ने इजरायली सरकार को धमकी दी है. हमास के आर्म्ड विंग के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि अगर इजरायल बमबारी नहीं रोकता, तो बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया जाएगा. हर हवाई हमले के बदले एक-एक बंधकों को फांसी पर लटका दिया जाएगा.
शनिवार को हमास ने इजरायल पर कुछ समय के अंदर कम से कम 5 हजार रॉकेट दागे. हमास के लड़ाकों ने इजरायली नागरिकों समेत कुछ विदेशियों को भी बंधक बना लिया है. लड़ाके महिलाएं और बच्चों समेत कई लोगों को हमास के आतंकी गाजा पट्टी में ले गए. इजरायल सरकार ने रविवार को हमास के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा करते हुए आतंकवादी समूह के अप्रत्याशित हमलों का बदला लेने के लिए ‘अहम सैन्य कदम' उठाने को मंजूरी दी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
वहीं, हमास के आतंकवादियों ने भी इजरायल पर रॉकेट दागना जारी रखा है, जिससे यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक हवाई हमलों के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज रहे हैं.
अबू उबैदा ने सोमवार रात जारी एक ऑडियो मैसेज में कहा, "पिछले कुछ घंटों में इजराइल ने असैन्य क्षेत्रों पर भीषण हमले किए और इन हमलों में लोगों के घर नष्ट हो गए." उसने कहा, "हमने इसे खत्म करने का फैसला किया है और अब हम घोषणा करते हैं कि हमारे लोगों को उनके घरों में बिना किसी पूर्व चेतावनी के जब-जब निशाना बनाया जाएगा. हमारे द्वारा बंधक बनाए गए आम नागरिकों में से किसी एक को तब-तब मौत के घाट उतारा जाएगा."
इजरायल और हमास के बीच ताजा संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1300 के पार चली गई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. इजरायल में लगभग 700 लोगों, जबकि गाजा पट्टी में करीब 500 लोगों के मारे जाने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने इजरायल के 130 लोगों को बंधक बनाने का दावा किया है.
ये भी पढ़ें:-
"हम वीडियो कॉल पर थे जब...": इजरायल में हमास के हमले में घायल भारतीय महिला के पति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं