विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

इस्लामिक संगठन ने IS पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी

इस्लामिक शैक्षणिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (आईएसईएससीओ) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी

इस्लामिक संगठन ने IS पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी
फाइल फोटो
  • आईएसईएससीओ ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की बधाई दी
  • इराक से आईएस के खात्मे को एक महान उपलब्धि बताया
  • 'यह जीत बलिदानों और सतत प्रयासों का नतीजा'
रबात: इस्लामिक शैक्षणिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (आईएसईएससीओ) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, आईएसईएससीओ के महानिदेशक अब्दुल्लाजीज ओथमन अल्तवाजिरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इराक से आईएस के खात्मे को एक महान उपलब्धि और इसे बलिदानों और सतत प्रयासों का नतीजा बताया.

यह भी पढ़ें: IS कमजोर हुआ है, अभी हारा नहीं : थेरेसा मे

अलतवाजिरी को उम्मीद है कि इराक के लोग सभी नागरिकों के एकजुट होने की वजह से सुरक्षा, शांति, विकास और समृद्धि हासिल कर सकेंगे.

VIDEO: न्यूयॉर्क अटैक आतंक है तो वेगस क्यों नहीं?
गौरतलब है कि शनिवार रात को इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने आधिकारिक रूप से आईएस के चंगुल से इराक के पूर्ण रूप से आजाद होने का ऐलान कर दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Islamic Organization, IS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com