विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

इस्लामिक स्टेट ने ईरान पर फिर हमले की धमकी दी

वीडियो में काले रंग का मास्क पहने और एके-47 रायफल पकड़े एक शख्स दो अन्य के साथ बैठा तेहरान पर हमले की धमकी दे रहा है.

Also Read in
इस्लामिक स्टेट ने ईरान पर फिर हमले की धमकी दी
फाइल फोटो
  • वीडियो जारी कर आईएस ने दी धमकी
  • ईरान को दुश्मन मानता है आईएस
  • तेहरान पर हमले की धमकी दी है
नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने बुधवार को एक नया वीडियो जारी कर ईरान की राजधानी तेहरान पर नए हमले करने की धमकी दी.  स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है.  वीडियो में काले रंग का मास्क पहने और एके-47 रायफल पकड़े एक शख्स दो अन्य के साथ बैठा तेहरान पर हमले की धमकी दे रहा है. वीडियो पर इस्लामिक स्टेट की समाचार एजेंसी 'अमाक' का लोगो मौजूद है.  इस्लामिक स्टेट ईरान को अपने दुश्मन के रूप में देखता है. ज्ञात हो कि पहले भी आईएस ने सात जून को ईरान की संसद पर और अयातुल्ला खुमैनी की दरगाह पर हमला किया था, जिसमें 18 लोग मारे गए थे. 

यह भी पढ़ें : शपथ लेते ही ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका को चेताया

हमले के जवाब में ईरान के 'रेवोल्यूशनरी गार्ड्स' ने 18 जून को सीरिया में स्थित आईएस के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागी थीं.  ईरान के अधिकारियों ने कथित तौर पर हमले से संबंधित दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी की भी घोषणा की है. वीडियो के एक अन्य हिस्से में काला मास्क पहने आतंकवादी अरबी भाषा में शिया मुसल्मानों के खिलाफ बोलते और इराक में उन पर हमला करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं.

Video : हिजबुल्लाह का हमला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Islamic State
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com