विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

बर्सिलोना में हुए हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली

बेरूत से मिली खबर में एक अमेरिकी निगरानीकर्ता के मुताबिक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के प्रचार संगठन अमाक ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के 'सैनिकों' ने बार्सिलोना में वैन से हमला किया.

Also Read in
बर्सिलोना में हुए हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली
नई दिल्ली: स्‍पेन के शहर बार्सिलोना के सिटी सेंटर में हुए हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है.   बेरूत से मिली खबर में एक अमेरिकी निगरानीकर्ता के मुताबिक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के प्रचार संगठन अमाक ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के 'सैनिकों' ने बार्सिलोना में वैन से हमला किया .खुफिया समूह एसआईटीई ने अमाक के हवाले से कहा है, 'बर्सिलोना हमले को अंजाम देने वाले इस्लामिक स्टेट के सैनिक थे'. 

यह भी पढ़ें : तुर्की में आतंकी संगठन आईएस के 22 संदिग्ध हिरासत में

गौरतलब है कि स्‍पेन के शहर बार्सिलोना के सिटी सेंटर में एक वैन ने कई लोगों को कुचल दिया. गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है. पुलिस ने ट्विटर पर इस घटना को 'भयावह' बताया. क्षेत्रीय गृह मंत्री जोआक्विम फोर्न ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इससे पहले आपातकालीन सेवा ने समाचार एजेंसी को बताया कि दो लोगों की मौत हो गयी और क्षेत्रीय कैटालन पुलिस ने कहा कि घायल हुए 32 लोगों में से 10 की स्थिति गंभीर है. क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Video : मध्य प्रदेश में आईएस बार्सिलोना जहां स्थित है, वहां कैटेलोनिया की पुलिस ने ट्वीट में बताया, ‘‘हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और हम इसे आतंकवादी हमला की तरह मान रहे हैं.’’पूर्व में पुलिस के सूत्र के बयान से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य बार्सिलोना के किसी बार में कोई छिपा हुआ नहीं है.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barcelona Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com