विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2013

नया विध्वंसक पोत लांच करेगी ईरान की नौ सेना

ईरान जल्द ही नया स्वदेशी विध्वंसक पोत लांच करने वाला है। इसे अगले महीने नौ सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।
तेहरान: ईरान जल्द ही नया स्वदेशी विध्वंसक पोत लांच करने वाला है। इसे अगले महीने नौ सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरानी नौ सेना के कमांडर रियर एडमिरल हबीबुल्लाह ने कहा कि इस विध्वंसक पोत को 'शहीद बेयानडोर' नाम दिया जाएगा। इसमें कई नई विशेषताएं हैं, जिनके बारे में इसे लांच करने के वक्त बताया जाएगा।

ईरान की नौ सेना पहले ही जमारन-1 तथा जमारन-2 विध्वंसक पोत लांच कर चुकी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमताएं हैं। इनमें आधुनिक रडार प्रणाली भी लगी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईरान, नौसेना, युद्धपोत, Warship, Iran, Navy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com