विज्ञापन

अब्राहम लिंकन कैरियर को लेकर ईरान की बड़ी चेतावनी, कहा - हमारी सीमा में आए तो हर तरीके से करेंगे हमला

ईरानी नौसेना कमांडर ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब्राहम लिंकन कैरियर हमारी सीमा में आया तो हम अलग-अलग समुद्री तटों से हमला कर डेना का बदला लेंगे.

अब्राहम लिंकन कैरियर को लेकर ईरान की बड़ी चेतावनी, कहा - हमारी सीमा में आए तो हर तरीके से करेंगे हमला
  • ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध एक महीने से अधिक समय से जारी है.
  • ईरानी नौसेना कमांडर ने US युद्धपोत अब्राहम लिंकन के सीमा में आने पर मिसाइलों से जवाब देने की चेतावनी दी है.
  • अमेरिका ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज डेना पर हमला किया था जिसमें 87 ईरानी नौसैनिक शहीद हुए थे.
तेहरान:

Iran US Isreal War: ईरान का अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहा जंग थमने के आसार नहीं दिख रहे. 28 फरवरी से शुरू हुआ यह जंग एक महीना से ज्यादा लंबे समय से चल रहा है. अमेरिका और इजरायल की ओर से कई बार दावे किए गए कि यह संघर्ष लंबा नहीं खिंचेगा. लेकिन ईरान ने हर दावों को खोखला बताया है. अब ईरान के नौसेना कमांडर ने मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका के अहम युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन कैरियर को लेकर बड़ी चेतावनी दी है.  

अब्राहम लिंकन कैरियर हमारी सीमा में आया तो डेना के शहीदों का लेंगे बदलाः ईरान

ईरान के तस्लीम न्यूज के अनुसार ईरानी नौसेना कमांडर ने अमेरिकी सेना को चेतावनी देते हुए कहा, "जैसे ही अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप हमारी सीमा के भीतर आएगा, हम विभिन्न 'तट-से-समुद्र' (shore-to-sea) मिसाइलों से हमला करके 'डेना' के शहीदों के खून का बदला लेंगे. हम बदला लेने के लिए आतंकवादी अमेरिकी सेना का इंतज़ार कर रहे हैं. अब्राहम लिंकन कैरियर इस क्षेत्र से क्यों भाग गया?

बताते चले कि बीते एक महीने से जारी इस जंग में ईरान की ओर से पहले भी अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है. एक मार्च को ईरान की ओर से दावा किया गया कि उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों से अब्राहम लिंकन पर निशाना साधा है. हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे का खंडन किया था. 

यह भी पढ़ें - अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, ईरान के दावे को अमेरिका ने बताया सफेद झूठ

11 मार्च की खबर- 1000 किलोमीटर दूर गया अमेरिकी युद्धपोत

इसके बाद 11 मार्च को यह खबर सामने आई कि ईरानी मिसाइल हमलों के डर के कारण अमेरिकी ने अब्राहम लिंकन युद्धपोत को 1000 किलोमीटर दूर कर दिया है. हाालंकि तब समुद्री जहाजों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक पर 9 मार्च को कुछ समय के लिए यूएसएस अब्राहम लिंकन दिखा था लेकिन उसके बाद से उसे ट्रैक नहीं किया जा सका है. 

नौसेना के जहाजों के साथ ये कोई नई बात नहीं है. ऐसे जहाज अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर देते हैं ताकि उन्हें ट्रैक न किया जा सके. खासकर जंग के माहौल में. इसलिए ये कहना मुश्किल है कि इस वक्त अब्राहम लिंक आखिर कहां पर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

25 मार्च को ट्रंप ने किया स्वीकार- ईरान ने 101 मिसाइलों से अब्राहम लिंकन पर हमला किया

इस बीच 25 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का स्वीकार किया कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर 101 मिसाइलों से हमला किया. हालांकि ट्रंप के इस दावे के बाद अब्राहम लिंकन पर कोई नए हमले की जानकारी सामने नहीं आई. अब ईरानी नौसेना कमांडर ने कहा है कि यदि अब्राहम लिंकन हमारी सीमा में आया तो हम उस पर हर ओर से हमला कर डेना के शहीदों का बदला लेंगे. 

अमेरिका ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज डेना पर किया था हमला

मालूम हो कि इस जंग के बीच अमेरिका ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज डेना पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के 87 ईरानी नौसैनिक शहीद हुए थे. ईरानी जहाज डेना भारत में सैन्य अभ्यास करके लौट रहे लौट रहा था. तभी उसपर अमेरिका ने हमला किया था. डेना पर हमला युद्ध के नियमों के खिलाफ था, जिससे ईरान का गुस्सा और भड़क चुका है. 

यह भी पढे़ं - इस मासूम को कौन देगा ईदी? अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी नाविक के जनाजे की तस्वीर दिल चीर रही, PHOTOS

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Us Israel Latest Updates, Iran US Israel Tension, Iran Attack, Iran Attack On US, Iran Attack On US Troops
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com