विज्ञापन

अमेरिका को ईरान की दो टूक! बातचीत के लिए रख दी 7 शर्तें, ट्रंप नहीं माने तो हो सकती है 'निर्णायक जंग'

ईरान ने अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं. शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो ईरान 'निर्णायक युद्ध' के लिए तैयार है.

अमेरिका को ईरान की दो टूक! बातचीत के लिए रख दी 7 शर्तें, ट्रंप नहीं माने तो हो सकती है 'निर्णायक जंग'
तेहरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं. (Photo: NDTV)
  • तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिश हो रही है.
  • इस बीच ईरान ने बातचीत के लिए ट्रंप के सामने सात शर्तें रख दी हैं.
  • ईरान ने कहा- अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पास मल्टी-वॉरहेड एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया है.

ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के सामने जारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने की सात शर्तें पेश कर दी हैं. इसके साथ ही तेहरान ने चेतावनी भी दी है कि अगर वॉशिंगटन उसकी मांगें नहीं मानता है, तो तेहरान 'निर्णायक युद्ध' के लिए तैयार है. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने कहा कि तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत के लिए सात शर्तें रखी हैं. 

मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर वॉशिंगटन 'खुद से बनाई गई मुश्किल स्थिति से निकलना' चाहता है, तो उसके पास इन मांगों को मानने के अलावा कोई चारा नहीं है.
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: चीन ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा CT स्कैनर, वजन सिर्फ 6 KG, पावर बैंक से भी करेगा काम 

जंग खत्म करने की कोशिश कर रहा ईरान! 

Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने एक समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) की समय-सीमा खत्म होने के बाद से कतर और पाकिस्तान, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.

क्षेत्रीय देश भी उस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जो फरवरी के आखिर में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुआ था.

रेजाई ने अमेरिका के एक और हमले की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि ईरानी सेना के आकलन के आधार पर इसकी 'पूरी संभावना' है. उन्होंने कहा कि तेहरान ऐसी स्थिति के लिए तैयार है और लड़ाई के दो पिछले दौर के बाद ईरान की सैन्य योजना में बदलाव आया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि तेहरान की मौजूदा योजना खाड़ी से लेकर ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक फैले अमेरिकी नौसैनिक संसाधनों पर केंद्रित है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने हाल ही में एक अमेरिकी जहाज या एयरक्राफ्ट कैरियर के पास मल्टी-वॉरहेड एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण भी किया है.

ये भी पढ़ें: 'याद रखना लादेन को किसने छिपाया था', भारत ने दुनिया को पाकिस्तान का आतंकी चेहरा न भूलने को कहा

रेजाई ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ईरान की कोई भी जवाबी कार्रवाई बड़े पैमाने पर हो सकती है, जिसमें इस क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ अमेरिकी व्यावसायिक हितों और स्थानीय स्तर पर काम कर रही कंपनियों को निशाना बनाया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, तो रेजाई ने कहा, "व्यावहारिक रूप से युद्ध अभी भी जारी है." इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि तेहरान एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है, जिसका मकसद संघर्ष को 'जितनी जल्दी हो सके' खत्म करना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Iran America, Tehran, Qatar, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com