विज्ञापन

जेडी वेंस Vs गलिबाफ... इस्लामाबाद में बातचीत की टेबल पर ईरान के 14 तो अमेरिका के ये 4 दिग्गज

IRAN-US Talks in Islamabad: दोनों ही पक्षों के ये वे दिग्गज हैं जो इस्लामाबाद में एक ही टेबल पर आमने-सामने होंगे. आपसी कड़वाहट को भुलाकर शांति का रास्ता तलाशेंगे.

जेडी वेंस Vs गलिबाफ... इस्लामाबाद में बातचीत की टेबल पर ईरान के 14 तो अमेरिका के ये 4 दिग्गज
अमेरिका-ईरान वार्ता में शामिल होने वाले दिग्गज.
  • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में 11 अप्रैल 2026 को उच्च स्तरीय वार्ता शुरू हो रही है
  • ईरान की तरफ से मोहम्मद बाक़ेर क़ालिबफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं
  • अमेरिका की तरफ से वार्ता टीम में जेडी वेंस, पूर्व सलाहकार जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान-अमेरिका युद्ध पूरी तरह से थमेगा या नहीं, ये तस्वीर पाकिस्तान में आज होने वाली वार्ता के बाद लगभग साफ हो जाएगी. बातचीत के लिए दोनों देशों के नेता शनिवार को इस्लामाबाद में जुट रहे हैं. यह 'हाई-प्रोफाइल' वार्ता आज यानी 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है. सवाल यह है कि वार्ता की अगुवाई आखिर कर कौन रहा है. जानें दोनों ही देशों के कौन-कौन से दिग्गज इस्लामाबाद की टेबल पर एक साथ होंगे. 

ईरानी डेलिगेशन में ये दिग्गज शामिल

ईरान से 14 लोगों का डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. डेलिगेशन की अगुवाई कर रहे हैं ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर गलिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची वहीं वर्ता का नेतृत्व करेंगे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची. इस दौरान स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदीन, केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे. राजनयिक मजीद तख्त रवांची और सुरक्षा मामलों के जानकार मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र भी इस बातचीत में शामिल हो सकते हैं.  

ये भी पढ़ें- LIVE: अमेरिका से वार्ता के लिए ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंचा, जेडी वेंस 10 बजे तक पहुंचेंगे

ईरान ने कौन-कौन इस्लामाबाद पहुंचा?

  1.  एच.ई. मोहम्मद बाघेर गालिबाफ (ईरानी संसद के स्पीकर)
  2. एच.ई. सैयद अब्बास अराघची (विदेश मंत्री)
  3. एच.ई. रेजा अमीरी मोघदाम ( पाकिस्तान के राजदूत)
  4. एच.ई. अली अकबर अहमदियन (सुप्रीकम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य)
  5. एच.ई. अली बाघेरी कानि  (सुप्रीकम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के डिप्टी)
  6. एच.ई. एस्माएल अहमदी मोघदाम (नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट)
  7. एच.ई. मोहम्मद जाफ़री (सुप्रीकम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेट्री असिस्टेंट
  8. एच.ई. नासेर हेमती ( सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के गवर्नर)
  9.  एच.ई. काज़िम ग़रीबाबादी (डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर)
  10. एच.ई. माजिद तख्त ए रवांची (डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर)
  11. एच.ई. वलिओल्लाह नूरी(डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर)
  12. एच.ई. इस्माइल बाघाई (डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर)
  13. एच.ई. अबोलफ़ज़ल अमोई (मेंबर ऑफ पार्लियामेंट)
  14. एच.ई.मोहम्मद नबावियन (मेंबर ऑफ पार्लियामेंट)

अमेरिका से कौन-कौन वार्ता में होगा शामिल

  1. जेडी वेंस (उपराष्ट्रपति)
  2. स्टीव विटकॉफ (विशेष दूत)
  3. जेरेड कुशनर, (पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार)
  4. ब्रैड कूपर (सेंटकॉम कमांडर)

वार्ता को लीड करेंगे जेडी वेंस 

अमेरिका की तरफ से चार दिग्गज इस्लामाबाद में होंगे, जिनमें पहला नाम उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का है. वही इस वार्ता को लीड करेंगे. वहीं दूसरा नाम है पूर्व सलाहकार और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर का. पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी बातचीत में शामिल रहेंगे.  

कड़वाहट भुलाकर शांति का रास्ता तलाशेंगे

दोनों ही पक्षों के ये वे दिग्गज हैं जो इस्लामाबाद में एक ही टेबल पर आमने-सामने होंगे. आपसी कड़वाहट को भुलाकर शांति का रास्ता तलाशेंगे. बता दें कि ईरान ने अपने डेलिगेशन का नाम मीनाब-168 रखा है. ये नाम उन्होंने मीनाब स्कूल पर हमले में मारे गए बच्चों की संख्या के नाम पर रखा गया है. 

ये भी पढ़ें- LIVE: इस्लामाबाद में आज अमेरिका-ईरान में बातचीत, ट्रंप बोले- डील नहीं हुई तो फिर हमला करेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com