विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद ईरान ने किया मिसाइल परीक्षण, 2000 किमी है मारक क्षमता

इस मिसाइल का प्रदर्शन पहली बार शुक्रवार को सैन्य परेड के दौरान किया गया था.

Also Read in
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद ईरान ने किया मिसाइल परीक्षण, 2000 किमी है मारक क्षमता
ईरान ने अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज नई मिसाइल का परीक्षण किया है (फाइल फोटो)
तेहरान: ईरान ने अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. सरकारी टीवी पर खुर्रमशहर मिसाइल प्रक्षेपण की तस्वीरें दिखाई गई हैं. ईरान का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक सीधी चुनौती है, जिन्होंने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल लोगों या ईरान के साथ कारोबार करने वालों पर जुर्माना लगाने के प्रावधान वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया है. इस मिसाइल का प्रदर्शन पहली बार शुक्रवार को सैन्य परेड के दौरान किया गया था.

यह भी पढ़ें : ईरानी लोगों को है डोनाल्ड ट्रंप के माफी मांगने का इंतजार, बोले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी

इस परेड के दौरान ईरान के ‘रिवोल्युशनरी गार्ड’ ने 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम अपनी नई बैलिस्टिक मिसाइल पेश की, जो इस्राइल सहित पश्चिम एशिया के अधिकांश हिस्से में पहुंचने में सक्षम है. यह परेड 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध की याद में आयोजित की गई. सरकार संचालित आईआरएन समाचार एजेंसी ने चीफ ऑफ द गार्ड के एयरस्पेस डिवीजन के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह के हवाले से बताया कि नई मिसाइल खुर्रमशहर विभिन्न उद्देश्यों के लिए कई आयुध ले जाने में सक्षम है.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com