विज्ञापन

तेल से भरपूर ईरान में क्यों पेट्रोल-डीजल के लिए ही लग रही हैं लंबी कतारें?

अमेरिकी प्रतिबंधों और ईंधन की कमी की आशंकाओं के बीच तेहरान में लोग पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें लग गई हैं. तेल उत्पादक देश होने के बावजूद ईरान अपनी जरूरत के मुताबिक पेट्रोल-डीजल नहीं बना पा रहा है.

तेल से भरपूर ईरान में क्यों पेट्रोल-डीजल के लिए ही लग रही हैं लंबी कतारें?
सांकेतिक तस्वीर
AFP
तेहरान:

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और आर्थिक नाकेबंदी के बीच अब तेहरान में ईंधन की कमी देखी जा रही है. पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. ये हालात तब पैदा हुए हैं जब अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक पांबदियां लगा रखी है. फ्यूल की कमी और कीमत बढ़ने की अफवाहों की वजह से लोग पेट्रोल पंप की ओर भाग रहे हैं और स्टेशन पर फ्यूल खत्म होने से पहले ही पेट्रोल भरवा रहे हैं.

पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कयासों के बीच तेहरान के 57 साल के रहने वाले हसन जलीली ने कहा, "गैस स्टेशन पर भीड़ थी. हर दिन (फ्यूल सप्लाई और डिमांड के बीच) इम्बैलेंस बढ़ रहा है. हमारे देश के पास पेट्रोल को लेकर कोई प्लान नहीं है."

ईरान में ये किल्लत कैसे आई? 

ईरान भले ही दुनिया भर को कच्चा तेल बेचता है. लेकिन शुद्ध पेट्रोल और डीजल ईरान उतना उत्पादन नहीं करता है जितनी उसकी जरूरत है. अधिकारियों के अनुसार, ईरान अपनी खपत से कम फ्यूल बना रहा है और रोजाना कम से कम 14 मिलियन लीटर फ्यूल की कमी होती है.

IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, नेशनल ईरानी ऑयल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के तेहरान रीजनल डायरेक्टर फेरीदून यासेमी ने देश की राजधानी में पेट्रोल डिस्ट्रीब्यूशन में 30% बढ़ोतरी की की बात कही है.

अमेरिका ने क्या चेतावनी दी है?

फेरीदून यासेमी ने कहा कि सोमवार को तेहरान में 26 मिलियन लीटर से ज्यादा पेट्रोल बांटा गया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को ईरान के साथ बिजनेस करने वाले हर देश को चेतावनी दी कि वे अपने फाइनेंशियल रिश्ते तोड़ दें, नहीं तो उन्हें अमेरिका से बदले की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

बेसेंट ने ईरान के बैंक मेली की इंटरनेशनल ब्रांच बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि 'ईरान की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करने वाली कोई भी एंटिटी अमेरिकी डॉलर सिस्टम से हटा दी जाएगी."

यह भी पढ़ें: मॉस्को में अचानक उतरा US एयरफोर्स का विमान, रूस बोला- 'हमें तो नहीं पता'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US, Oil Crisis, Petrol Diesel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com