विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

क्षेत्रीय विवाद के बीच कतर ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध किए बहाल

अरब देशों का उर्जा संपन्न देश के साथ क्षेत्रीय विवाद चल रहा है और उन्होंने तेहरान के साथ अपने संबंध सीमित कर लिए हैं.

Also Read in
क्षेत्रीय विवाद के बीच कतर ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध किए बहाल
कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: कतर ने आज सुबह अरब देशों की मांगों की अनदेखी करते हुए ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध पूरी तरह बहाल कर लिए. अरब देशों का उर्जा संपन्न देश के साथ क्षेत्रीय विवाद चल रहा है और उन्होंने तेहरान के साथ अपने संबंध सीमित कर लिए हैं. कतर ने अपने निर्णय की घोषणा करते हुए खाड़ी अरब देशों के साथ जून से चल रहे राजनयिक संकट का जिक्र नहीं किया, जब पश्चिम एशिया को लेकर उसकी नीतियों पर उसके (कतर के) पड़ोसी देशों ने उसके भूमि तथा वायु मार्गों का संपर्क तोड़ दिया था. 

...तो अमेरिका के लिए कब्रगाह बन जाएगा अफगानिस्तान : तालिबान की चेतावनी

बहरहाल उसका कदम ऐसे समय आया है जब सऊदी अरब कतर के एक शाही परिवार के एक सदस्य को बढ़ चढ़कर तवज्जो दे रहा है. इस शाही परिवार को वर्ष 1972 में महल के तख्तापलट के दौरान अपदस्थ कर दिया गया था. विदेश मंत्रालय ने एक लघु बयान में कहा, ‘‘कतर ने ईरान के साथ हर क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की आकांक्षा व्यक्त की है.’’ ईरानी सरकारी मीडिया ने इस पर और अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुये इस फैसले की जानकारी होने की
बात मानी है.

(इनपुट्स : भाषा)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Qatar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com