विज्ञापन

ईरान-इजरायल तनाव के बीच अचानक बढ़ी डिमांड, इस वेब सीरीज को मिली 284 मिलियन की बंपर व्यूअरशिप

ईरान-इजरायल तनाव के बीच अचानक इन वेब सीरीज की लोकप्रियता बढ़ गई है. दर्शक इन शोज को केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को बेहतर समझने के लिए भी देख रहे हैं.

ईरान-इजरायल तनाव के बीच अचानक बढ़ी डिमांड, इस वेब सीरीज को मिली 284 मिलियन की बंपर व्यूअरशिप
अचानक से बढ़ गई है इन वेब सीरीज की डिमांड

मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-इजरायल तनाव के बीच दर्शकों की दिलचस्पी सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रही है. लोग अब उन वेब सीरीज की ओर भी रुख कर रहे हैं, जिनकी कहानियां इसी क्षेत्र की राजनीति और जासूसी दुनिया पर आधारित हैं. खास तौर पर Fauda और Tehran को जबरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है. दर्शक इन शोज को केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि मौजूदा हालात को बेहतर समझने के लिए भी देख रहे हैं. यही वजह है कि पुराने सीजन होने के बावजूद इनकी लोकप्रियता अचानक फिर बढ़ गई है.

‘फौदा' को मिले 284 मिलियन घंटे व्यू

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध ‘फौदा' ने बिना नए सीजन के भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पहले चार सीजन ने कुल 284.10 मिलियन घंटे का वॉच टाइम हासिल किया, जो लगभग 3.45 करोड़ व्यूज के बराबर है. यह सीरीज इजरायली अंडरकवर एजेंट्स की कहानी दिखाती है, जो वेस्ट बैंक में मिशन पर काम करते हैं. भारत, लेबनान, यूएई और कतर जैसे देशों में भी यह शो काफी देखा जा रहा है. फरवरी 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इजरायल दौरे के दौरान शो की टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की थी, जिसके बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई.

‘तेहरान' की वापसी और इंटरनेशनल पहचान

वहीं Apple TV+ की सीरीज ‘तेहरान' भी फिर से चर्चा में है. यह कहानी ईरान के भीतर काम कर रही एक मोसाद एजेंट पर आधारित है. 2021 में इस शो को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला था. ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर आधारित इसकी कहानी आज के हालात से काफी मेल खाती नजर आती है. नए सीजन की देरी के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Conflict, Middle East Crisis, Fauda, Tehran, Fauda Netflix Watchtime, Tehran Watchtime, Iran Israel Conflict Latest Update, Iran Israel Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com