विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2011

अमेरिकी आधिपत्य का अंत होना चाहिए : ईरान

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख ने कहा है कि अमेरिका के वैश्विक आधिपत्य के काल का अंत होना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख ने कहा है कि अमेरिका के वैश्विक आधिपत्य के काल का अंत होना चाहिए। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, सईद जलील ने सोमवार को मास्को स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें अमेरिकी आधिपत्य के काल को तौबा कर देनी चाहिए। इस्लामिक गणराज्य ईरान अमेरिकी आधिपत्य के खिलाफ है।" ईरान और अमेरिका के द्विपक्षीय सम्बंध 1979 में टूट गए थे। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने ईरान पर शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा उत्पादन की आड़ में परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और मांग की है कि तेहरान को अपना विवादास्पद यूरेनियम सम्वर्धन कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए लेकिन तेहरान ने बार-बार इस मांग को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि उसका कार्यक्रम विशुद्धरूप से असैनिक है। जलील ने कहा, "यदि हम लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं, यदि हम दुनिया में सम्बंधों की बात करते हैं, तो उन्हें भी लोकतांत्रिक होना चाहिए।" ज्ञात हो कि यूरेनियम सम्वर्धन रोकने से इंकार करने के कारण संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर चार प्रतिबंध लगा रखे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईरान, अमेरिका, वैश्विक आधिपत्य
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com