विज्ञापन

होर्मुज पर नरम पड़ा ईरान? अमेरिका को भेजा 14 प्वाइंट का नया पीस प्लान; इसमें पहले से अलग क्या है?

ईरान ने संकेत दिया है कि यदि अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो वह पाकिस्तान में फिर से वार्ता करने के लिए तैयार है.

होर्मुज पर नरम पड़ा ईरान? अमेरिका को भेजा 14 प्वाइंट का नया पीस प्लान; इसमें पहले से अलग क्या है?

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को एक नया 14 सूत्रीय 'शांति प्रस्ताव' भेजा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है. ट्रंप ने साफ लहजे में कहा है कि वे इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने पत्रकारों से दो टूक कहा कि उनके पास अब सिर्फ दो ही रास्ते बचे हैं, "या तो उन्हें (ईरान को) पूरी तरह तबाह कर दें या फिर कोई ठोस डील करें."

इस प्रस्ताव को लेकर ट्रंप ने बहुत स्पष्ट जानकारी नहीं दी, हालांकि उन्होंने इतना जरूर संकेत दिया कि ईरान ऐसी चीजें मांग रहा है जिन्हें मानना अमेरिका के लिए मुमकिन नहीं है. इस बीच, वॉशिंगटन में ट्रंप ने 'वॉर पावर्स एक्ट' के तहत मिली उस समय सीमा को भी नजरअंदाज कर दिया है, जिसके तहत युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य होती है. 

ट्रंप का तर्क है कि ईरान के साथ चल रहे मौजूदा संघर्ष विराम ने इस समय सीमा को तकनीकी रूप से रोक दिया है, हालांकि कानूनी विशेषज्ञ उनके इस दावे को चुनौती दे रहे हैं.

पाकिस्तान के जरिए भेजा प्रस्ताव

ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने गुरुवार रात पाकिस्तान को यह प्रस्ताव सौंपा था ताकि उसे वॉशिंगटन तक पहुंचाया जा सके. पाकिस्तान इस वक्त दोनों देशों के बीच एक 'कड़ी' के रूप में काम कर रहा है. इस्लामाबाद को उम्मीद है कि एक समझौता हो सकता है, लेकिन अमेरिका के अड़ियल रुख और ईरान की बड़ी मांगों ने बातचीत को पेचीदा बना दिया है. 

पाकिस्तान इस युद्ध को खत्म कराने के लिए इसलिए भी छटपटा रहा है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ खुद उसका अपना ऊर्जा आयात बिल तीन गुना बढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के खिलाफ अब आर्थिक और सांस्कृतिक जिहाद... ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का नया मैसेज

ईरान के नए प्रस्ताव में क्या है?

वॉल स्ट्रीट के मुताबिक, ईरान ने पहले की कुछ शर्तें में नरमी बरती है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही अमेरिका की ओर से नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देने और हमलों को रोकने की गारंटी देने के कदम भी प्रस्तावित किए हैं.

तेहरान ने अपनी पहले की उस मांग को छोड़ दिया है कि बातचीत शुरू होने से पहले वाशिंगटन पूरी तरह से नाकाबंदी हटा ले. वहीं प्रस्ताव में कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को बाद के चरण के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. प्रस्ताव में ईरान की मिसाइल क्षमताओं पर बातचीत शामिल नहीं है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ईरान ने संकेत दिया है कि यदि अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो वह पाकिस्तान में फिर से वार्ता करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला, ईरान के बाद अब ट्रंप की लिस्ट में ये देश, बोले- वहां बस जहाज लगा दूंगा तो वो सरेंडर कर देंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com