विज्ञापन

'ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ तैयार', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने को लेकर राजी हो गया है. वहीं ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह कभी मोजतबा खामेनेई के साथ मिल सकते हैं.

'ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ तैयार', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने कहा कि मोजतबा खामेनेई डील पर नजर रखें हैं और फैसले ले रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर मान गया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होगा. अल अरबीया की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, "ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल हैं और बातचीत में मंजूरी दे रहे हैं."

ट्रंप के ये बयान तब आया है जब बीते दिनों ईरान ने अमेरिका के साथ जारी बातचीत को रद्द कर दिया था. हालांकि अमेरिका की ओर से उम्मीद जताई गई थी कि वार्ता जल्द हो जाएगी. ट्रंप के लिए ईरान के साथ वार्ता होना उनके पक्ष में है. अमेरिका में  बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने ट्रंप को घरेलू मोर्चे पर मुश्किल में डाल दिया है.

मोजतबा से मिलना चाहते हैं ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से कभी मिल सकते हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया भर की नजर ईरान की ओर इस बयान पर प्रतिक्रिया देने पर है.

नेतन्याहू को ट्रंप ने फटकारा

युद्ध की शुरुआत में ऐसा कहा जाता था कि ईरान और मध्य पूर्व के मामले में जो इजरायल और नेतन्याहू चाहेंगे वही अमेरिका करेगा. ऐसा बीते तीन महीनों में देखने को भी मिला. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. दोनों नेताओं के बीच फासले इतने बढ़ गए हैं कि मंगलवार यानी 2 जून 2026 को ट्रंप ने नेतन्याहू को बहुत बुरा भला कहा. 

दरअसल बीते कुछ समय से ईरान के साथ बातचीत में ट्रंप ने नेतन्याहू को साइडलाइन कर दिया. इस बात से खफा इजरायल ने लेबनान को निशाना बनाना शुरू कर दिया और ट्रंप को सीजफायर टूटने की चिंता होने लगी. इजरायल के इस रवैये के बात ही ट्रंप का सब्र का बांध टूट गया. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक,  ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा,"तुम विशुद्ध रूप से सनकी हो. अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हें बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इस वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है." 

यह भी पढ़ें: अमेरिका को ईरान की चेतावनी- 'एक और हमला किया तो मिसाइल हमलों की बाढ़ ला देंगे'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran, Mojtaba Ali Khamenei
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com