हमास (Hamas) द्वारा गाजा पट्टी से इजराइल (Israel) के खिलाफ अपना सबसे बड़ा हमला शुरू करने के बाद फिलिस्तीन के साथ शुरू हुए युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के दूत ने कहा कि ईरान हमास समूह के अभियानों की फंडिंग कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ईरान हमास के अभियानों का समर्थन कर रहा है और शनिवार सुबह हुए आतंकवादी हमले में 600 से अधिक इजराइली मारे गए और हजारों घायल हो गए.
एर्दान की टिप्पणी ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान फिलिस्तीनियों के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि क्षेत्र को खतरे में डालने के लिए इजराइल को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रायसी ने कहा, "ईरान फिलिस्तीनी देश की वैध रक्षा का समर्थन करता है." "जायोनी शासन (इजराइल) और उसके समर्थक क्षेत्र में राष्ट्रों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए."
उन्होंने सीरिया, लेबनान और इराक में हमास और अन्य समूहों के "प्रतिरोध" प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मुस्लिम सरकारों से "फिलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन" करने का आग्रह किया.
ईरान ने जून में हमास और इस्लामिक जिहाद के नेताओं से बातचीत की थी.
ये भी पढ़ें :
* ''लापता इजरायली'': वायरल पोस्ट में हमास द्वारा अगवा किए गए पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें आई सामने
* इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध को लेकर दुनिया के देशों ने क्या कहा?
* Explainer: जानें हथियारों के मामले में इजराइल के मुकाबले हमास की कितनी है ताकत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं