Israel-Palestine Conflict: फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा से इजरायल पर बड़े पैमाने पर अचानक हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. गाजा पट्टी में हमास द्वारा बड़ी संख्या में इजरायली सैनिकों और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को भी बंधक बनाया गया. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि बंधक बनाए गए कुछ लोग जीवित हैं और कुछ को मृत मान लिया गया है.
Hamas seems to have kidnapped mostly women.
— Israel War Room (@IsraelWarRoom) October 7, 2023
It has already been confirmed that Hamas fighters are using rape as a weapon of war.
There must be no mercy for these barbarians. https://t.co/ICTubV3k0B
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई इज़राइली अपने दोस्तों और परिवार की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं जिनके बारे में उनका कहना है कि जाहिर तौर पर हमास के लड़ाकों ने उनका अपहरण कर लिया है. लापता लोगों के रिश्तेदारों को अपना सामान पुलिस स्टेशनों को सौंपने के लिए कहा गया है ताकि डीएनए नमूने लिए जा सकें. इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बंधकों की सुरक्षा हमास की जिम्मेदारी है. इजराइल को लोगों को अगर किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाया गया तो वो हिसाब बराबर कर लेगा.
आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने सीएनएन को बताया कि हमास द्वारा बंदी बनाए गए इजरायली नागरिकों की संख्या बहुत अधिक है. किसी भी इजरायली के लिए ये बेहद परेशान करने वाले दृश्य हैं. उन्होंने कहा कि मैं कल्पना भी नहीं करना चाहता कि इन खून के प्यासे जानवर इजरायली लोगों से किस तरह का व्यवहार कर रहे होंगे. इस बीच, हमास के एक प्रवक्ता ने दावा किया है कि बंधक बनाए गए इजरायली लोगों की संख्या ''नेतन्याहू जितना सोचते हैं उससे कई गुना अधिक है.''
इससे पहले, हमास लड़ाकों द्वारा एक पीस म्यूजिकल फेस्टिवल से 25 वर्षीय महिला के अपहरण का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में 25 वर्षीय महिला नोआ अरगमानी को एक लड़ाकू अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान महिला अपनी जान की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं