ईरान ने अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ईरानी नौसेना के युद्धपोत Frigate IRIS Dena को हिंद महासागर में डुबो देने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने ईरान के तट से 2 000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, भारतीय नौसेना का मेहमान आइरिस डेना लगभग 130 नाविकों को लेकर जा रहा था. फ्रिगेट डेना पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया. अराघची ने चेतावनी के अंदाज में कहा, मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित इस मिसाल पर गहरा पछतावा होगा. उन्होंने इस घटना को 'समुद्र में अत्याचार' बताया और कहा कि यह जहाज भारतीय नौसेना के दौरे पर था. इसमें लगभग 130 नाविक सवार थे.
The U.S. has perpetrated an atrocity at sea, 2,000 miles away from Iran's shores.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 5, 2026
Frigate Dena, a guest of India's Navy carrying almost 130 sailors, was struck in international waters without warning.
Mark my words: The U.S. will come to bitterly regret precedent it has set. pic.twitter.com/cxYiI9BLUk
ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि अमेरिका को इस तरह की मिसाल कायम करने पर कठोर पछतावा होगा और अमेरिका पर ईरान के तटों से दूर बिना किसी पूर्व सूचना के हमला करने का आरोप लगाया. अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में एक टॉरपीडो हमले में ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया था. श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ये घटना हुई.
दूसरे विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो द्वारा किसी दुश्मन के जहाज को डुबोने की यह पहली घटना थी. युद्धपोत भारत में संयुक्त नौसेना अभ्यास से लौट रहा था.फ्रिगेट श्रेणी का युद्धपोत आईरिस डेना 18 से 25 फरवरी तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित मिलान इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भाग लेकर लौट रहा था.यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अपने देश लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उस पर हमला किया गया.
ये भी पढ़ें - सबमरीन से हमला इतनी बड़ी बात क्यों-कैसे ये युद्ध का टर्निंग प्वाइंट बन सकता है
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी हमले में जहाज पर सवार करीब 80 लोग मारे गए हैं. श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक पोत से 32 नाविकों को बचाया है, जिन्हें दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले के करापितिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.
ये भी पढ़ें - बिहार के बेटे की ईरान-इजरायल जंग में मौत, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुआ था मिसाइल अटैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं