Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding: मुंबई का कोना-कोना आज एक ऐतिहासिक गवाह बन रहा है. देश के दिग्गज राजनेता, उद्योगपति और खेल जगत के चमकते सितारों जिसमें सचिन के क्रिकेट मित्र रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अजीत अगरकर, आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना शामिल हुए. इन सबकी मौजूदगी के बीच जब अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया, लेकिन इस शोर के बीच एक खामोश चेहरा सबकी नजरों में आ गया वो चेहरा था क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का.
🚨 Arjun Tendulkar son of God Sachin Tendulkar married to his love of life Saaniya Chandhok.
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 5, 2026
Wishing Arjun Tendulkar a lifetime of happiness as he begins this beautiful new chapter of life. 💍✨
May your journey together be filled with love, support, and countless joyful… pic.twitter.com/CW7zA06HO6
वरमाला के वक्त भावुक हुए सचिन
जैसे ही अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गले मिले, सचिन तेंदुलकर अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए. अपने लाडले बेटे को जीवन के नए सफर की शुरुआत करते देख मास्टर ब्लास्टर की आंखें भर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सचिन बेहद भावुक नजर आ रहे हैं, जो यह याद दिलाता है कि एक महान खिलाड़ी होने से पहले वह एक पिता हैं.

अंजलि और सारा ने की पुष्प वर्षा
सचिन के ठीक बगल में उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर मौजूद थीं. जहां सचिन भावुक थे, वहीं अंजलि और सारा के चेहरे पर अपार खुशी थी. दोनों अर्जुन और सानिया पर फूलों की वर्षा कर रही थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं