विज्ञापन

खून के बदले खून... ईरान ने ट्रंप को परिवार समेत ताबूत में दिखाया, तेहरान में लगाया पोस्टर

तेहरान के वलियासर स्क्वायर पर लगे ट्रंप को ताबूत में दिखाने वाला पोस्टर 'ओउज आर्ट्स एंड मीडिया ऑर्गनाइजेशन' की तरफ से डिजाइन किया गया है.

खून के बदले खून... ईरान ने ट्रंप को परिवार समेत ताबूत में दिखाया, तेहरान में लगाया पोस्टर
ईरान ने अली खामेनेई के मौत का बदला लेने की ठानी है.

अमेरिका-इजरायल सेना के खिलाफ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपनी राजधानी तेहरान के चौराहे पर बिलबोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूरे परिवार को ताबूतों में दिखाया है. ये अमेरिकी झंडे से लिपटे हुए हैं. जलते हुए व्हाइट हाउस के बैकग्राउंड वाले इस बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में फारसी भाषा में लिखा है, 'खून का बदला खून'.

तेहरान के सबसे व्यस्त और मुख्य इलाके में लगे इस बैनर में डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ उनके पांचों बच्चों इवांका ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, एरिक ट्रंप, टिफनी ट्रंप और बैरन ट्रंप की तस्वीरें बनी हुई हैं.

यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने खुलेआम अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह की धमकी दी है. इससे पहले भी तेहरान के मशहूर एंग्लैब स्क्वायर पर एक बड़ा बिलबोर्ड लगाया गया था. इसमें ट्रंप को ताबूत में लेटा हुआ दिखाया गया था. उस तस्वीर में ट्रंप के बिखरे हुए बाल, बंद आंखें और पेट पर लाल टाई रखी हुई थी.

प्रोपेगैंडा के लिए बिलबोर्ड्स का इस्तेमाल

ईरान हमेशा से ही अपनी राजनीतिक और वैचारिक संदेशों को फैलाने के लिए सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल करता रहा है. लेकिन फरवरी के आखिर में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल सेना के खिलाफ युद्ध के बाद से तेहरान की सड़कों पर ऐसे आक्रामक और क्रांतिकारी बिलबोर्ड्स की बाढ़ आ गई है.

तेहरान के वलियासर स्क्वायर पर लगे इन विशाल तस्वीरों और होर्डिंग्स को 'ओउज आर्ट्स एंड मीडिया ऑर्गनाइजेशन' की तरफ से डिजाइन किया गया है. ये सीधे तौर पर ईरान की सबसे ताकतवर सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' से जुड़ी संस्था है.

'बिस्तर पर चैन की मौत नहीं मरेंगे अपराधी'

यह बैनर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का खुला ऐलान किया था.

खामेनेई ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, "यह बदला हमारे देश की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. जिन अपराधियों ने यह किया है जिनके नाम ऊपर से नीचे तक सबको पता हैं. वे चैन से अपने बिस्तर पर मरने की हसरत लिए ही कब्र में जाएंगे. वे यह जान लें कि यह बदला मेरे रहने या किसी अन्य अधिकारी की मौजूदगी पर निर्भर नहीं करता, यह होकर रहेगा."

गौरतलब है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरानी सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी को मारा गया था, तब से ही ट्रंप ईरान के हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क जाते ही गिरफ्तार हो सकते हैं नेतन्याहू, आखिर क्यों हो रही है ऐसी चर्चा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran, Donald Trumo Iran War Ad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com