विज्ञापन

खामेनेई की शहादत और जनता की ताकत का नतीजा... सीजफायर पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

ईरान और अमेरिका जंग के बीच सीजफायर के ऐलान पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बयान सामने आया है. उन्होंने युद्धविराम को खामेनेई के बलिदान और जनता की एकता की जीत बताया है.

खामेनेई की शहादत और जनता की ताकत का नतीजा... सीजफायर पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्तों के लिए कार्रवाई को रोक दिया है. वहीं ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने का फैसला लिया है. इस सीजफायर पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बयान सामने आया है. उन्होंने इस सीजफायर का क्रेडिट ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को दिया.

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'ईरान की शर्तों पर हुआ युद्धविराम शहीद नेता खामेनेई के बलिदान और जनता की एकजुटता का नतीजा है. अब हर मोर्चे कूटनीति और सुरक्षा पर एकजुट होकर काम किया जाएगा, क्योंकि एकता ही मुख्य जीत है.

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर बनी सहमति

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद वह ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को स्थगित करेंगे. इस समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना भी शामिल है. इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने संकेत दिया कि इस अवधि के दौरान होर्मुज से आवागमन की अनुमति दी जाएगी जिससे आपूर्ति बाधित होने की चिंताएं कम हो गई हैं. 

भारत ने किया सीजफायर का स्वागत

भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत किया और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति का आह्वान किया. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी. हम पहले भी कहते रहे हैं कि मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक हैं.' मंत्रालय ने कहा, ‘इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को अत्यंत पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है. हमें उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद पहली बार ईरान की तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका: रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran War, Iran War 2026, Iran War Affect On Science, Iran War Analysis, Iran War And Hormuz Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com