विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका के कई लड़ाकू विमान स्वाहा कर डाले, जॉर्डन में ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका द्वारा 5 ईरानी टैंकरों को डुबोने से शुरू हुआ. जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके सहयोगियों पर मिसाइल हमले किए.

ईरान ने अमेरिका के कई लड़ाकू विमान स्वाहा कर डाले, जॉर्डन में ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं: रिपोर्ट
जॉर्डन में ईरानी हमले में अमेरिका के कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है.
AFP
तेहरान:

जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के हमले में कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए. अमेरिकी न्यूज चैनल CBS की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने बीती रात जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर कई मिसाइल हमले किए. इससे अमेरिकी A-10 थंडरबोल्ट (वॉर्थोग) के साथ-साथ 8 F-15 लड़ाकू विमान को क्षति पहुंची है. CBS की रिपोर्टर जेनिफर जैकब्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हमले में एक A-10 थंडरबोल्ट (वॉर्थोग) विमान को सीधा नुकसान पहुंचा और उसका एक पंख टूट गया. जबकि लगभग आठ F-15 लड़ाकू विमान हल्के रूप से क्षतिग्रस्त हुए. हालांकि मरम्मत के बाद उन्हें दोबारा सर्विस में लगा दिया गया. यह हमला जॉर्डन के मुवाफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ.

हमला रोकने के लिए अमेरिका ने 30 मिसाइलें दागी

उन्होंने बताया कि ईरानी हमलों को रोकने के लिए जॉर्डन में तैनात अमेरिकी बलों ने 30 से अधिक पैट्रियट मिसाइलें दागीं. यह नुकसान उस समय हुआ जब अमेरिका ने ईरान द्वारा एक अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत को निशाना बनाने के जवाब में पांच ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया था. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने आठ टैंकरों और दो युद्धपोतों के साथ जॉर्डन स्थित इस एयरबेस को भी निशाना बनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

पांच ईरानी टैंकरो को डुबोने से शुरू हुई तनातनी

मालूम हो कि अमेरिका इस एयरबेस से दर्जनों लड़ाकू विमान संचालित करता है, जो ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई केंद्र माना जाता है. अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका द्वारा पांच ईरानी टैंकरों को डुबोने से शुरू हुआ. जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके सहयोगियों पर व्यापक मिसाइल हमले किए.

ईरानी सेना ने भी हमले की पुष्टि की

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी अल-अजराक बेस पर भारी मिसाइल हमला किया. तेहरान ने यह भी दावा किया कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे एक दर्जन से अधिक जहाजों को निशाना बनाया. साथ ही, उसने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बाहर पहले से लागू नाकेबंदी क्षेत्र को और विस्तारित करने की घोषणा की.

जॉर्डन का दावा- अधिकांश मिसाइलों को हवा में मार गिराया

हालांकि दूसरी ओर जॉर्डन ने अधिकांश मिसाइलें मार गिराने का दावा किया है. ईरानी मिसाइल हमलों के तुरंत बाद जॉर्डन की सेना ने बयान जारी कर कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने आने वाली अधिकांश मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया. आर्मी के अनुसार, वायु रक्षा नेटवर्क ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 18 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि दो मिसाइलें निर्जन क्षेत्रों में गिरीं.

यह भी पढ़ें - अमेरिकी सेना ने 5 ईरानी तेल टैंकर किए तबाह; युद्धपोत पर दो बार मिसाइल हमले का आरोप, ईरान ने दी धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attack, Iran Attack On US, Iran Attack On US Air Base, F-15 Fighter Jets, A-10 Thunderbolt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com