विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2011

इंडोनेशिया में जहाज में आग लगी, 8 मरे

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया में एक यात्री जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया में बुधवार सुबह एक यात्री जहाज में  आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख सुत्रिस्नो ने बताया कि जहाज किराना सेम्बिलान में आग उसमें लदे एक ट्रक की वजह से लगी। यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। उस समय जहाज सुराबाया तट पर खड़ा था। अस्पताल के सूत्रों ने घायलों की संख्या 49 बताई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, 8 लोग मरे, 40 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com