विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2011

इंडोनेशिया में नौका में आग, सात मरे

इंडोनेशिया में करीब 200 लोगों को लेकर जा रही एक नौका में शुक्रवार सुबह आग लग जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
जकार्ता: इंडोनेशिया में करीब 200 लोगों को लेकर जा रही एक नौका में शुक्रवार सुबह आग लग जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने से घबराए यात्रियों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बांबांग इरवान ने बताया कि 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी दर्जनों यात्री नौका के अंदर फंसे हैं। उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रवक्ता के अनुसार नौका तड़के करीब 200 लोगों को लेकर जावा द्वीप के मेराक बंदरगाह से रवाना हुई। कुछ ही देर बाद, स्थानीय समयानुसार करीब तीन बजे उसमें आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। द्वीपसमूहों वाले देश इंडोनेशिया में नौकाएं आवागमन का मुख्य साधन हैं। करीब साढ़े 23 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 17,000 से अधिक द्वीप हैं। क्षमता से अधिक लोगों को ले जाने और सुरक्षा मानकों पर ध्यान न देने के कारण यहां अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया नौका आग, मौत नौका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com